Google Analytics Meta Pixel पत्नी की हत्या कर शव को पांच टुकड़ों में काटकर,पानी टंकी में छिपाया - Ekhabri.com

पत्नी की हत्या कर शव को पांच टुकड़ों में काटकर,पानी टंकी में छिपाया

चोरी का सामान खोज रही पुलिस को पानी की टंकी से बदबू आई। झांककर देखने से पता चला कि प्लास्टिक से लिपटा हुआ कुछ है। निकालकर देखा गया तो पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई। एक महिला का शव पांच टुकड़ों में था। एक युवक से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपनी पत्नी की हत्या करने की बात कुबूल कर ली। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपित को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

 

 

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली कि तखतपुर निवासी पवन सिंह ठाकुर उसलापुर में किराये के मकान में रहता है। वह तखतपुर में हुई चोरी के मामले में शामिल रहा है। इस पर जवानों ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में वह गोलमोल जवाब दे रहा था। इस पर जवान उसे लेकर उसके किराये के मकान में उसलापुर पहुंचे। यहां उसकी मौजूदगी में तलाशी करते हुए जवान छत पर पहुंचे। इस बीच जवानों को बदबू आई। इस पर एक जवान ने छत पर रखी पानी की टंकी में झांककर देखा।

 

 

 

अंदर प्लास्टिक में पैक एक बैगनुमा सामान से बदबू आ रही थी। इस पर जवानों ने इसके संबंध में पूछताछ की। इस पर युवक टालमटोल करने लगा। कड़ाई करने पर उसने बताया कि दो महीने पहले अपनी पत्नी सीता साहू की हत्या कर शव को टंकी में डाल दिया है। घटना की जानकारी तत्काल अधिकारियों को दी गई। साथ ही सकरी थाने की पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। इस पर सकरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव को टंकी से निकलवाया गया।

Read Also  कुछ लोगों पर भरोसा कर गलती की: शरद पवार

 

 

अवैध संबंध की आशंका पर हत्या
प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि युवक मूलरूप से तखतपुर का रहने वाला है। उसने दूसरी जाति की युवती सीता साहू से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद वह सीता के साथ उसलापुर में किराये के मकान में रहता था। अवैध संबंध की आशंका पर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। इसी कारण उसने पत्नी की हत्या कर दी।

 

 

नकली नोट मिलने की भी चर्चा
छत पर रखी पानी की टंकी से महिला की लाश मिलने के बाद मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चा रहीं। लोगों के बीच चर्चा रही कि युवक कोई काम नहीं करता था। इसके बाद भी वह आराम से रहता था। इसके लिए वह शहर में नकली नोट का उपयोग करता था। पुलिस उससे नकली नोट के संबंध में ही पूछताछ करने आई थी। आसपास के लोगों के बीच उसकी गतिविधियां संदिग्ध थीं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बिजली कर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा बढ़ा हुआ बोनस!

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में न्यायधानी नाइट्स की शानदार जीत, चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल के करीब

By User 6 / October 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। लीग के पांचवें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने शानदार वापसी करते हुए संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से हरा दिया। इस जीत के साथ न्यायधानी नाइट्स ने टूर्नामेंट में अपनी...

छत्तीसगढ़ में 360 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...