राजस्थान की राजधानी जयपुर में शहीदों की वीरांगनाओं के साथ पुलिसकर्मियों की बदसुलूकी का मामला तूल पकड़ने लगा है। पुलवामा हमले के शहीदों की वीरांगनाओं ने पूर्व उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पयलट से मुलाकात की और न्याय की मांग की। आधा दर्जन वीरांगनाएं पायलट के आवास पर पहुंचीं और रोने लगीं। इस पर पायलट उनके पास पहुंचे। रोते हुए वीरांगनाओं ने पायलट से कहा कि हम एक दिन पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने जा रही थीं तो पुलिसकर्मियों ने हमारे साथ बुरा बर्ताव किया। हाथ पकड़कर घसीटा और धक्के मारे। हमारे पति देश की रक्षा के लिए शहीद हो गए अब हमें भी गोली मार दीजिए।
पायलट ने वीरांगनाओं के साथ जमीन पर बैठ कर बात की। वीरांगनाओं को पायलट के बंगले पर खाना खिलाया गया। इसके बाद पायलट ने मीडिया से कहा कि वीरांगनाओं के साथ जिस तरह से बदसुलूकी हुई है, उसके जिम्मेदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए। पूरे देश ने देखा कि किस तरह से वीरांगनाओं के साथ पुलिसकर्मियों ने बर्ताव किया है। यह निंदनीय है। वीरांगनाओं के साथ इस तरह की बदसुलूकी अस्वीकार्य है। उधर, इस मामले में सरकार की तरफ से कहा गया कि पुलवामा के शहीदों की वीरांगनाओं को कारगिल के शहीदों के स्वजन के समान ही पैकेज दिया गया है। इसमें 25 लाख नकद और 25 बीघा जमीन अथवा हाउसिंग बोर्ड का एक मकान शामिल है।
शहीद के माता-पिता को पांच लाख रुपये की एफडी भी करा कर दी गई। शहीद की वीरांगना खुद सरकारी नौकरी नहीं करना चाहे तो अपने बेटा-बेटी के लिए सुरक्षित रख सकती है। वहीं, पायलट के आवास पर पहुंची वीरांगनाओं का कहना है कि उन्हें न तो अनुकंपा नियुक्ति दी गई और न ही उनके पति के नाम से स्मारक बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि वीरांगनाएं भाजपा के राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा के साथ पिछले चार दिन से जयपुर के शहीद स्मारक पर धरना दे रही हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 4, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...
By User 6 /
April 3, 2026 /
कवर्धा। कबीरधाम जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला नाबालिग बालक के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार हुई है। मामला सिटी कोतवाली कबीरधाम क्षेत्र का है। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि सोशल...
By User 6 /
April 5, 2026 /
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...
By User 6 /
April 3, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में मौसम ने अचानक करवट ली है। प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का असर दिख रहा है। सूरजपुर, कोरबा और बिलासपुर समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम...
By User 6 /
April 4, 2026 /
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
जगदलपुर। बीती रात जगदलपुर समेत बस्तर के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जमीन हिलने से लोग थोड़ी देर के लिए दहशत में आ गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं...