एमबीबीएस सहित मेडिकल से जुड़े स्नातक कोर्सों में दाखिले से जुड़ी परीक्षा नीट (नेशनल एलिजबिलिटी-कम एंट्रेंस टेस्ट) यूजी (अंडर ग्रेजुएट)-2023 के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए छह अप्रैल तक आवेदन किए जा सकेंगे। परीक्षा सात मई को होगी, जिसकी घोषणा एनटीए की ओर से पहले ही की जा चुकी है। साथ ही मिलिट्री नर्सिंग सर्विस से जुड़े नर्सिंग कोर्स को भी इस बार नीट यूजी के दायरे में लाया गया है। इससे सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा अस्पतालों में चलाए जा रहे बीएससी नर्सिंग कोर्स में नीट के जरिये ही दाखिला मिलेगा। अब तक इसके लिए सेना परीक्षा आयोजित कराती थी।
एनटीए ने सोमवार देर रात से आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एनटीए के मुताबिक छात्रों को आवेदन करने के लिए एक महीने का समय दिया गया है। छात्रों को इस बार पहले के मुकाबले ज्यादा परीक्षा केंद्रों का विकल्प दिया गया है। यह परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी सहित 13 भाषाओं में आयोजित होगी। आवेदन आनलाइन ही लिए जाएंगे। एक छात्र सिर्फ एक ही आवेदन कर सकेगा।
नीट यूजी की मेरिट व अंकों के आधार पर मौजूदा समय में मेडिकल से जुड़े जिन प्रमुख स्नातक कोर्सों में दाखिला दिया जाता है, उनमें एमबीबीएस, बीडीएस, बीयूएमएस, बीएचएमएस, बीएसएमएस और बीवीएसएसी जैसे कोर्स शामिल हैं। इस सभी कोर्स में दाखिले के लिए मौजूदा समय में करीब दो लाख सीटें है। जिसमें करीब एक लाख सीटें अकेले एमबीबीएस की हैं। एनटीए ने इस दौरान छात्रों को आवेदन के दौरान ऐसे मोबाइल नंबर और ई-मेल मुहैया कराने का सुझाव दिया है, जो उनके खुद के हों या फिर माता-पिता के हों, ताकि उन्हें परीक्षा से जुड़ी हर जानकारी मिल सके।
पूछे जाएंगे 200 सवाल, हल करने होंगे 180
नीट यूजी में छात्रों को ज्यादा सवालों के विकल्प मिलेंगे। एनटीए के मुताबिक परीक्षा में वैसे तो कुल दो सौ सवाल पूछे जाएंगे , लेकिन सिर्फ 180 सवालों के ही जवाब देने हैं। इसके लिए छात्रों को दो सौ मिनट का समय मिलेगा। छात्रों से यह सवाल भौतिकी, रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान विषय से पूछे जाएंगे। प्रत्येक सवाल चार अंकों का होगा, जबकि सवाल गलत होने पर मिले अंकों में से एक नंबर कट जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By User 6 /
October 30, 2026 /
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...
By User 6 /
October 29, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...