पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान तोशाखाना मामले में फिर जिला कोर्ट में पेश नहीं हुए। यह चौथी बार है, जब वह कोर्ट में पेश होने से बच निकले। इस मामले में पेश नहीं होने पर उनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट को निरस्त करने से इन्कार कर दिया है।
पूर्व प्रधानमंत्री के वकील शेर अफजाल मारवात इस्लामाबाद की जिला अदालत में पेश हुए और कहा कि इमरान वजीराबाद हमले के बाद से अस्वस्थ हैं। वह आने में अक्षम हैं। वकील ने अदालत से मामले में सुनवाई के लिए अगले सप्ताह की कोई तिथि देने का अनुरोध किया। मारवात ने कहा कि उनके मुवक्किल के लिए अगले सप्ताह जिला अदालत में पेश होना आसान होगा। इधर, इमरान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ) पार्टी ने इस्लामाबाद जिला और सत्र अदालत में पेश नहीं होने के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री के विरुद्ध जारी गिरफ्तारी वारंट को इस्लामाबाद हाई कोर्ट में चुनौती दी।
इस्लामाबाद सत्र अदालत ने गत 28 फरवरी को 70 वर्षीय इमरान की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया था। यह वारंट उस तोशाखाना मामले में जारी किया गया है, जिसमें इमरान ने प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान विदेशी सरकारों से मिले उपहारों को अपने पास रख लिया या उन्हें नियम विरुद्ध तरीके से उन्हें बेच दिया। नियमत: ये उपहार सरकारी संपत्ति होते हैं, जिन पर व्यक्ति के रूप में प्रधानमंत्री का कोई अधिकार नहीं होता है। इस्लामाबाद पुलिस का एक दल पांच मार्च को अदालत का समन लेकर लाहौर स्थित इमरान के आवास पहुंचा था। हालांकि पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।
शाहबाज सरकार पर साधा निशाना
इमरान खान ने टि्वटर के माध्यम से प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अगुआई वाली सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनके विरुद्ध कुल 76 मामले दर्ज कराए जा चुके हैं। इसके पीछे शहबाज सरकार का हाथ है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
By User 6 /
September 7, 2026 /
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...