शादी के 27 साल बाद माइक्रोसॉफ्ट को-फाउंडर बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा गेट्स ने अलग होने का फैसला लिया है। दोनों ने बयान जारी कर कहा कि वे वैवाहिक संबंध खत्म कर रहे हैं। जीवन के अगले पड़ाव में दोनों साथ नहीं रह सकते हैं। खास बात यह है कि अलग होकर भी दोनों के बीच एक कड़ी रहेगी जो उन्हें जोड़े रखेगी। दरअसल, दोनों ने यह भी ऐलान किया है कि तलाक के बाद भी वे बिल ऐंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के लिए साथ काम करेंगे।
दोनों ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि हमारे रिश्ते को लेकर बहुत सोचने और इसको बचाने की कोशिशों के बाद हमने शादी खत्म करने का फैसला लिया है। बीते 27 सालों में हमने तीन बच्चों को पाला और एक ऐसा फाउंडेशन बनाया जो दुनियाभर में लोगों को एक स्वस्थ और लाभकारी जीवन दे सके। दोनों इस फाउंडेशन के लिए आगे भी साथ काम करते रहेंगे लेकिन पति-पत्नी के तौर पर हम जीवन के अगले पड़ाव में नहीं जी सकते हैं। हम नया जीवन शुरू करने जा रहे हैं, इसलिए लोगों से हमारे परिवार के लिए स्पेस और प्राइवेसी बनाए रखने की उम्मीद है।
बिल और मेलिंडा गेट्स ने साल 1994 में हवाई में शादी की थी। दोनों की मुलाकात साल 1987 में उस वक्त हुई थी जब मेलिंडा ने माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में एक प्रोडक्ट मैनेजर के तौर पर काम करना शुरू किया था। काम के सिलसिले में रखे डिनर के दौरान ही बिल गेट्स का दिल मेलिंडा पर आ गया था।
दोनों बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के ट्रस्टी हैं। इस संस्था को साल 2000 में लॉन्च किया गया था। फोर्ब्स की 35वीं सूची के मुताबिक, बिल गेट्स के पास इस समय करीब 124 बिलियन डॉलर की संपत्ति है और इस लिस्ट में वह चौथे स्थान पर है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर जेफ बेजोस, दूसरे स्थान पर एलन मस्क और तीसरे स्थान पर बर्नार्ड अर्नाल्ट हैं।
कुछ महीने पहले जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार बिल गेट्स की हर सेकेंड की कमाई 12 हजार 54 रुपये हैं यानी कि एक दिन की कमाई 102 करोड़ रुपये है। इसके अनुसार अगर वो रोज साढ़े 6 करोड़ खर्च करें तो पूरे रुपये खर्च करने में उन्हें 218 साल लग जाएंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
By User 6 /
August 20, 2026 /
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
By User 6 /
August 19, 2026 /
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...