Google Analytics Meta Pixel बिल गेट्स ने छोड़ी थी महिला कर्मचारी से संबंध के कारण माइक्रोसाफ्ट - Ekhabri.com

बिल गेट्स ने छोड़ी थी महिला कर्मचारी से संबंध के कारण माइक्रोसाफ्ट

दिग्गज साफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक और दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स बिल गेट्स एक महिला कर्मचारी से संबंध के कारण माइक्रोसाफ्ट छोड़ी थी। कंपनी की एक महिला कर्मचारी के साथ उनके संबंध सन् 2000 से थे। 2020 में कंपनी बोर्ड के सदस्यों के दबाव में उन्होंने माइक्रोसाफ्ट से नाता तोड़ लिया था। बिल गेट्स ने इसी महीने की शुरुआत में अपनी पत्नी को तलाकदेने की घोषणा की है।

द वाल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी की एक महिला इंजीनियर ने अपने शीर्ष अधिकारियों को पत्र लिखकर बिल गेट्स के साथ कई सालों से चल रहे यौन संबंधों की जानकारी दी थी। इस पर कंपनी के बोर्ड के सदस्यों ने 2019 में एक ला फर्म से इस मामले की गहराई से जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर बोर्ड ने तय किया कि इस स्थिति में बिल गेट्स का बोर्ड की बैठकों में भाग लेना उचित नहीं है। बिल गेट्स ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया। हालांकि तब तक जांच पूरी नहीं हो पाई थी।

इस मामले में गेट्स की ओर से एक महिला प्रवक्ता ने कहा कि यह संबंध 20 साल पहले बने थे। आपसी सहमति के बाद खत्म भी गए। गेट्स ने पिछले साल कंपनी छोड़ी थी तो उन्होंने लोकहितैषी कार्यों पर ध्यान देने की बात कही थी।

इस मामले में माइक्रोसाफ्ट ने एपी को ईमेल के जरिये बताया कि बिल गेट्स द्वारा सन् 2000 में कंपनी की एक महिला कर्मचारी से श्ाारीरिक संबंध बनाने की जानकारी हम लोगों के संज्ञान में 2019 में आई। यह बहुत ही चिंताजनक स्थिति थी। बोर्ड की एक कमेटी ने इस मसले की समीक्षा की और एक ला फर्म के जरिये इस प्रकरण की पूरी जांच कराई। इस दौरान कंपनी ने उस महिला कर्मचारी का पूरा साथ दिया।

Read Also  महात्मा गाँधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति स्थगित..छात्र-छात्राओं ने की थी अनियमितता की शिकायत.

बिल गेट्स ने इसी महीने की शुरुआत में 27 साल के वैवाहिक जीवन के बाद अपनी पत्नी मेलिंडा को तलाक देने की घोषणा की है। हालांकि दोनों बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। यह दुनिया के बड़े चैरिटेबल फाउंडेशन में से एक है। बिल गेट्स कभी दुनिया के सबसे अमीर सख्स थे। उनकी संपत्ति 100 अरब डालर से भी अधिक है।

इस मामले में न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया कि गेट्स ने कार्यस्थल पर अपने आचरण से ऐसी स्थिति पैदा की कि उन पर सवाल उठें। गेट्स ने माइक्रोसाफ्ट और उनके फाउंडेशन में काम कर चुकी कई महिलाओं से संबंध बनाने की पेशकश की।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...