Google Analytics Meta Pixel रूसी सेना ने छोड़ा खेरसान शहर का कब्जा - Ekhabri.com

रूसी सेना ने छोड़ा खेरसान शहर का कब्जा

यूक्रेन युद्ध में रूस को बड़ा झटका लगा है। रूस यूक्रेन के खेरसान शहर से अपनी सेना हटाने का एलान किया है। यह आदेश रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने यूक्रेन के अपने सैन्य कमांडर को दिया है। 24 फरवरी से जारी युद्ध में खेरसान अकेली प्रांतीय राजधानी थी जिस पर रूस कब्जा कर पाया लेकिन अब वह भी उसे छोड़नी पड़ी है। इससे पहले खेरसान प्रांत के ज्यादातर इलाके पर यूक्रेनी सेना ने कब्जा कर लिया था। लेकिन हाल के कुछ दिनों में रूसी सेना बिना लड़े ही पीछे हट रही थी। इस बीच खेरसान शहर के पूर्व में मुख्य मार्ग पर इनहुलेट्स नदी पर बना पुल उड़ाए जाने की खबर है।

 

रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण खेरसान सहित यूक्रेन के चार क्षेत्रों को अक्टूबर में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस में शामिल करने की घोषणा की थी। रूस ने अपने क्षेत्र में शामिल क्षेत्रों पर कब्जे की कोशिश होने पर परमाणु हथियार के इस्तेमाल की भी चेतावनी दी थी। अब  रूसी सेना ने खेरसान शहर छोड़ते हुए डेनिप्रो नदी के पश्चिमी किनारे पर सुरक्षात्मक मोर्चा बनाने की घोषणा की है। यूक्रेन में रूसी सेना के सर्वोच्च कमांडर सर्गेई सुरोविकिन ने कहा है कि खेरसान में रूसी सैनिकों को जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति करने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। इसके चलते ठंडक में सैनिकों की जान को खतरा पैदा हो सकता था। इसलिए पीछे हटने का निर्णय लिया गया। लेकिन यूक्रेनी सेना ने कहा है कि खेरसान शहर में रूसी सेना के कुछ सैनिक अभी मौजूद हैं, इसलिए वह वहां जाने में जल्दबाजी नहीं दिखाएगी।

Read Also  स्क्रीन नीली होते ही ठप हो गई दुनिया

 

 

स्पष्ट नहीं किसने उड़ाया पुल
खेरसान शहर के पूर्व में डेनिप्रो नदी की सहायक नदी पर बने डारीव्का ब्रिज के नष्ट होने की तस्वीरें सामने आई हैं लेकिन उसे यूक्रेन की सेना ने उड़ाया या रूस की सेना ने, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। शहर पर रूस की सेना का कब्जा है, जबकि यूक्रेनी सेना अपनी खोई जमीन को वापस लेने के लिए आगे बढ़ रही है। खेरसान प्रांत के ज्यादातर ग्रामीण इलाकों पर यूक्रेनी सेना का कब्जा हो चुका है। नष्ट हुए पुल की फोटो पोस्ट करते हुए यूक्रेन के लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं।

 

 

यूक्रेन के कुछ लोगों ने कहा है कि रूसी सेना ने यह पुल उड़ाकर यूक्रेनी सेना के आगे बढ़ने का रास्ता रोक दिया है। जबकि यूक्रेनी सेना पर नजर रखने वाले विश्लेषक ओलेह जदानोव के अनुसार यह कार्य किसी गैर सैन्य लेकिन लड़ाके दस्ते का हो सकता है। यह दस्ता यूक्रेन का हो सकता है जिसने रूसी सैनिकों को घेरने के लिए यह पुल उड़ाया हो। इस बीच खेरसान में रूस की ओर से नियुक्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी किरिल स्ट्रेमौसोव की कार दुर्घटना में मौत हो गई है। दुर्घटना का ज्यादा ब्योरा नहीं दिया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अभाविप का प्रदर्शन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर घेराव

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...

high court का ऐतिहासिक फैसला : परिवार में पहले से सरकारी नौकरी है? फिर भी मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति…जानें कोर्ट की बड़ी शर्त

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...

रायपुर में दिनदहाड़े बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूट, मिर्ची पाउडर का लिया सहारा

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...

महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त पर बड़ी अपडेट! खाते में पैसा आया या नहीं, घर बैठे ऐसे करें चेक

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...

शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी! छत्तीसगढ़ की इस सरकारी कंपनी का IPO ला सकता है बड़ा मौका

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...

रायगढ़ जिले में मिले 57 HIV पॉजिटिव

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...

देशभर में बरसेंगे मेघा, केरल में मानसून की दस्तक

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...

Raipur Cyber Fraud: आईपीओ में मोटे मुनाफे का झांसा, कारोबारी से 84 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...

धमतरी बना देश का पहला जिला, किसानों को मिलेगी ड्रोन सुविधा

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 01 जून 2026।कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला एक ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ देशभर में मिसाल बन गया है। जिले में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) के...

छत्तीसगढ़ में मौसम का बड़ा बदलाव, अगले 5 दिन बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें रायपुर सहित पूरा वेदर अपडेट

By User 6 / June 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिसके चलते अगले पांच दिनों तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहने की संभावना...