यदि आप ऐसा जीवनसाथी चाहती हैंं, जो जीवनभर सुख दुख में साथ निभाए और हंसी खुशी से जीवन गुजरे तो आपको गणगौर की पूजा करनी चाहिए। गणगौर यानी शिव-पार्वती की पूजा से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। सुहागिनें भी व्रत करके पूजन करें तो परिवार में सुख समृद्धि और अखंड सुहाग का आशीर्वाद मिलता है।
होली की राख से बनाए 16 पिंड
होलिका दहन के दूसरे दिन युवतियों ने होली की राख से 16 पिंड बनाये और गणगौर पूजा की शुरुआत की। चैत्र शुक्ल तृतीया तक प्रतिदिन सुबह शाम पूजन का सिलसिला चलेगा। रायपुर की संस्कृति के अनुरुप चैत्र माह की शुरुआत से गणगौर पूजा का सिलसिला शुरू होता है जो लगातार 18 दिनों तक चलता है। अंतिम दिन भव्य रूप से शोभायात्रा निकालकर गणगौर को विदाई दी जाती है। गणगौर पूजा का शुभारंभ चैत्र कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि से यानी होली के दिन से शुरू हुआ। कुंवारी कन्याओं ने अपने लिए योग्य जीवनसाथी पाने और सुहागिनों ने पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्घि के लिए गणगौर की पूजा की।
गणगौर की पूजा-अर्चना में माहेश्वरी समाज, गौड़ ब्राह्मण समाज, पुष्करणा ब्राह्मण समाज, राजस्थानी सोनी समाज, शाकद्वीपिय ब्राह्मण समाज, अग्रवाल समाज समेत अनेक समाज की महिलाएं पूजा-अर्चना में जुटी हैं। वहीं चैत्र शुक्ल तृतीया पर राजधानी के कई इलाकों से गणगौर पर्व की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा ईशर-गौरा की प्रतिमा का आकर्षक श्रृंगार कर बाजे-गाजे के साथ निकाली जाएगी। सत्तीबाजार के अंबा मंदिर, बूढ़ापारा के बूढ़ेश्वर मंदिर, फाफाडीह के राम-सा-पीर मंदिर और कचना रोड स्थित सुरेश्वर महादेव पीठ से शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी।
अंतिम दिन गणगौर का पारणा करेंगी
‘ईसर-गौर'(शिव-पार्वती) को पूजने यह सिलसिला लगातार 18 दिनों तक सुबह-शाम चलेगा। राजस्थानी संस्कृति को मानने वाली महिलाओं ने घर-घर में गणगौर की प्रतिमा की स्थापना करके पूजा की। अंतिम दिन महिलाएं गणगौर का पारणा करेंगी। 16 जोड़ों को भोजन करवाकर अखंड सुहाग के प्रतीक स्वरूप 16 सौंदर्य सामग्री उपहार में देंगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
July 29, 2026 /
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
July 30, 2026 /
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...
By User 6 /
July 30, 2026 /
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...
By User 6 /
July 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक पर मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग सुंदरानी हार्डवेयर दुकान से शुरू होकर कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...
By User 6 /
July 30, 2026 /
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...