Google Analytics Meta Pixel मनपसंद जीवनसाथी पाने को गणगौर की पूजा कर शिव-पार्वती को करें प्रसन्न - Ekhabri.com

मनपसंद जीवनसाथी पाने को गणगौर की पूजा कर शिव-पार्वती को करें प्रसन्न

यदि आप ऐसा जीवनसाथी चाहती हैंं, जो जीवनभर सुख दुख में साथ निभाए और हंसी खुशी से जीवन गुजरे तो आपको  गणगौर की पूजा करनी चाहिए। गणगौर यानी शिव-पार्वती की पूजा से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। सुहागिनें भी व्रत करके पूजन करें तो परिवार में सुख समृद्धि और अखंड सुहाग का आशीर्वाद मिलता है।

 

 

होली की राख से बनाए 16 पिंड
होलिका दहन के दूसरे दिन युवतियों ने होली की राख से 16 पिंड बनाये और गणगौर पूजा की शुरुआत की। चैत्र शुक्ल तृतीया तक प्रतिदिन सुबह शाम पूजन का सिलसिला चलेगा। रायपुर की संस्कृति के अनुरुप चैत्र माह की शुरुआत से गणगौर पूजा का सिलसिला शुरू होता है जो लगातार 18 दिनों तक चलता है। अंतिम दिन भव्य रूप से शोभायात्रा निकालकर गणगौर को विदाई दी जाती है। गणगौर पूजा का शुभारंभ चैत्र कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि से यानी होली के दिन से शुरू हुआ। कुंवारी कन्याओं ने अपने लिए योग्य जीवनसाथी पाने और सुहागिनों ने  पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्घि के लिए गणगौर की पूजा की।

 

 

गणगौर की पूजा-अर्चना में माहेश्वरी समाज, गौड़ ब्राह्मण समाज, पुष्करणा ब्राह्मण समाज, राजस्थानी सोनी समाज, शाकद्वीपिय ब्राह्मण समाज, अग्रवाल समाज समेत अनेक समाज की महिलाएं पूजा-अर्चना में जुटी हैं। वहीं चैत्र शुक्ल तृतीया पर राजधानी के कई इलाकों से गणगौर पर्व की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा ईशर-गौरा की प्रतिमा का आकर्षक श्रृंगार कर बाजे-गाजे के साथ निकाली जाएगी। सत्तीबाजार के अंबा मंदिर, बूढ़ापारा के बूढ़ेश्वर मंदिर, फाफाडीह के राम-सा-पीर मंदिर और कचना रोड स्थित सुरेश्वर महादेव पीठ से शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी।

Read Also  महादेव का एक ऐसा ज्योतिर्लिंग जिसकी कथा रामायण काल से है जुड़ी

 

 

 

अंतिम दिन गणगौर का पारणा करेंगी
‘ईसर-गौर'(शिव-पार्वती) को पूजने यह सिलसिला लगातार 18 दिनों तक सुबह-शाम चलेगा। राजस्थानी संस्कृति को मानने वाली महिलाओं ने घर-घर में गणगौर की प्रतिमा की स्थापना करके पूजा की। अंतिम दिन महिलाएं गणगौर का पारणा करेंगी। 16 जोड़ों को भोजन करवाकर अखंड सुहाग के प्रतीक स्वरूप 16 सौंदर्य सामग्री उपहार में देंगी।

 

 

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *