Google Analytics Meta Pixel राज्यसभा में जया बच्चन बोली-बॉलीवुड को किया जा रहा बदनाम, कंगना ने दिखाया आईना - Ekhabri.com

राज्यसभा में जया बच्चन बोली-बॉलीवुड को किया जा रहा बदनाम, कंगना ने दिखाया आईना

राज्‍यसभा में समाजवार्टी पार्टी की सांसद और दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन ने कहा कि बॉलीवुड को बदनाम करने की साजिश चल रही है। उन्होंने अभिनेत्री कंगना रनौत का नाम लिए बिना कहा कि इस इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने वाले लोग इसे अब गटर बता रहे हैं। इस पर पलटवार करते हुए कंगना ने भी जया बच्‍चन को आईना दिखाया, बल्कि मुंहतोड जवाब देते हुए कहा जया जी, आप तब भी वही बात कहेंगी, अगर मेरी जगह आपकी बेटी श्वेता को टीनएज में पीटा जाता, ड्रग दिया जाता और छेड़छाड़ की जाती। हालांकि जया के निशाने पर रवि किशन भी थे, लेकिन उन्‍होंने केवल इतना कहा कि फिल्‍म उद्योग की रक्षा करने की आवश्यकता है।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्‍ध मौत के मामले में बार-बार बयान देकर चर्चा में आई कंगना रनौत ने बीते 26 अगस्त को ट्विटर के जरिए बॉलीवुड को गटर कह डाला था। वहीं संसद के मानसून सत्र के पहले दिन रवि किशन ने लोकसभा में मादक पदार्थों का मुद्दा उठाया। रवि किशन ने दावा किया कि पड़ोसी मुल्क चीन और पाकिस्तान हिंदुस्तान की युवा पीढ़ी को बर्बाद करने के लिए नशीले पदार्थों की तस्करी करा रहे हैं और नशे के इस जंजाल में बड़ी संख्या में फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी शामिल हैं।

आज राज्‍यसभा में जया बच्‍चन कंगना और रवि किशन के आरोपों पर बिफर गईं। जया ने कंगना का नाम तो नहीं लिया। मगर रवि किशन को सीधे निशाने पर लिया। जया ने फिल्‍म उदयोग, नोपोटिजिम और ड्रग्‍स माफिया का बचाव करते हुए यह कहा कि ड्रग्स से बॉलीवुड को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। “मैं इस तरह की बातों से पूरी तरह से असहमत हूं। मुझे उम्मीद है कि सरकार ऐसे लोगों को इस तरह की भाषा का उपयोग नहीं करने के लिए कहेगी। सिर्फ कुछ लोगों के कारण आप पूरी इंडस्ट्री की छवि को धूमिल नहीं कर सकते।”

Read Also  ईडी दफ्तर पहुंचे राजद सुप्रीमो लालू यादव, नौकरी के बदले जमीन घोटाला केस में पूछताछ

वहीं कंगना रनौत ने ट्वीट कर कहा- जया जी, आप तब भी वही बात कहेंगी, अगर मेरी जगह आपकी बेटी श्वेता को टीनएज में पीटा जाता, ड्रग दिया जाता और छेड़छाड़ की जाती। क्या आप तब भी ये ही कहती अगर अभिषेक लगातार बुलिंग और उत्पीड़न की शिकायत करता और एक दिन फांसी पर लटका मिले? हमारे लिए भी करुणा से हाथ जोड़कर दिखाएं।

गोरखपुर के सांसद रवि किशन का नाम लिए बिना उन्होंने कहा, “मुझे शर्म आती है कि कल लोकसभा में हमारे एक सदस्य, जो फिल्म उद्योग से हैं, ने इसके खिलाफ बात की। यह शर्मनाक है। जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं। गलत बात है।”

दरअसल संसद के मानसून सत्र के पहले दिन रवि किशन ने लोकसभा में मादक पदार्थों का मुद्दा उठाया। भाजपा सांसद रवि किशन ने सोमवार को दावा किया कि पड़ोसी मुल्क चीन और पाकिस्तान हिंदुस्तान की युवा पीढ़ी को बर्बाद करने के लिए नशीले पदार्थों की तस्करी करा रहे हैं और नशे के इस जंजाल में बड़ी संख्या में फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी शामिल हैं। किशन के इस दावे पर समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने सदन में सख्त प्रतिक्रिया दी है। वहीं सपा सांसद को जवाब देते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि मुझे जया जी से अपनी बात का समर्थन करने की उम्मीद थी। उन्होंने कहा कि हमें उद्योग की रक्षा करने की आवश्यकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *