अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध हत्या के केस में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद से ही एनसीबी ने अपनी जांच तेज कर दी है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने ड्रग्स मामले में मुंबई में अब तक 16 लोगों की गिरफ्तारी की है। सूत्र बताते हैं कि सुशांत के फार्महाउस पर एनसीबी की टीम ने छापेमारी की, जिसमें चौंकाने वाली चीजें बरामद हुई हैं। एनसीबी ने सुशांत के लोनावला स्थित फार्महाउस से हुक्का, दवाइयां, ऐशट्रे और कई चीजें बरामद की हैं।
सुशांत ने फार्म हाउस किराए पर लिया था। इसके लिए वह हर महीने करीब 2.5 लाख किराया देते थे। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि इस फार्महाउस पर सुशांत, रिया चक्रवर्ती, भाई शौविक चक्रवर्ती, हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा, फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी सहित अन्य कई बॉलीवुड सेलेब्स के साथ पार्टी किया करते थे। अब एनसीबी की नजर फार्महाउस पर आने वाले लोगों पर है।
एनसीबी जानना चाहती है कि इस फार्महाउस पर कौन-कौन आता था और यहां क्या होता था। एनसीबी ने सुशांत के फार्महाउस के पास का सीसीटीवी का DVR भी सीज किया है। इसमें सुशांत के फार्महाउस में आने वाले लोगों का पता लगाया जा सकता है। सुशांत से जुड़े ड्रग मामले में रिया चक्रवर्ती मुंबई की भायखला जेल में बंद हैं। उन्हें अभी फिलहाल 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहना है। रिया को गिरफ्तार करने के बाद एनसीबी की जांच लगातार जारी है।
बता दें कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा अब तक ड्रग्स मामले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं कई लोगों से पूछताछ जारी है। अब इस केस में सूर्यदीप मल्होत्रा का नाम तेजी से सामने आ रहा है। सूर्यदीप अक्सर सुशांत के पुराने घर केपरी हाइट और फिर मोंट ब्लेंक बिल्डिंग में जाया करता था। ये शोविक के साथ लगभग हर जगह मौजूद रहता था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...