Google Analytics Meta Pixel अनाधिकृत विकास व निर्माण के 28 प्रकरण हुए निराकृत - Ekhabri.com

अनाधिकृत विकास व निर्माण के 28 प्रकरण हुए निराकृत

12 प्रकरणों के नियमितीकरण के लिए 1.50 लाख शास्ति अधिरोपित

Read Also  साय सरकार ने पूरा किया अपना वादा : मीसा बंदियों के खातों में जारी किए पैसे, पेंशन के अलावा पिछले पांच साल की भी दी गई बकाया राशि


16 प्रकरणों का हुआ निःशुल्क नियमितीकरण

रायपुर- मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर कलेक्टर  पी.एस. धु्रव की अध्यक्षता में बीते दिनों कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास व निर्माण के नियमितीकरण प्राधिकारी समिति की बैठक में कुल 28 प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिसमें नगरीय क्षेत्र के 14 एवं ग्रामीण क्षेत्रों 14 कुल 28 प्रकरणों को शामिल किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री टी.आर. कोशिमा, नगर पालिका के उप-अभियंता श्री प्रेमप्रकाश दुबे और सदस्य सचिव सहायक संचालक नगर तथा ग्राम निवेश श्री संजूलाल सिंघ उपस्थित थे। बैठक में छत्तीसगढ़ शासन की विशेष योजना के अंतर्गत आने वाले नियमितीकरण के ऐसे प्रकरण जो 120 वर्ग मीटर के दायरे में आते हैं, उनका निःशुल्क नियमितीकरण किया जाना है। इसके अंतर्गत नगरीय क्षेत्र के 08 एवं ग्रामीण क्षेत्र के 08 प्रकरण कुल 16 प्रकरणों को निःशुल्क नियमित किया गया तथा शेष 12 प्रकरणों में राशि एक लाख 50 हजार 896 रूपये शास्ति अधिरोपित की गई। कलेक्टर एवं नियमितीकरण प्राधिकारी समिति के अध्यक्ष ने बैठक में आयुक्त नगर निगम चिरमिरी व समस्त नगर पालिका अधिकारियों को नियमितीकरण के संबंधित प्रकरणों को तेजी से निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को आगामी बैठक में अनाधिकृत विकास एवं निर्माण के 100 प्रकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। गौतलब है कि मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में नगरीय क्षेत्रों में अनाधिकृत विकास एवं निर्माण को नियमितीकरण के दायरे में लाने के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। नगरीय निकायों के अधिकारी छत्तीसगढ़ शासन की इस विशेष योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के साथ ही अनाधिकृत विकास एवं निर्माण के दायरे में आने वाले मामलों के बारे में संबंधितों से आवेदन लेकर उसका निराकरण भी तेजी से कर रहे हैं। कलेक्टर श्री पी.एस. धु्रव के मार्गदर्शन में वार्डवार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इससे पूर्व आयोजित प्राधिकारी समिति की बैठक में कुल 15 प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिसमें कुल 12 लाख 95 हजार 322 रूपए की शास्ति अधिरोपित की गई थी। निराकृत प्रकरणों में 11 प्रकरण आवासीय, 02 प्रकरण गैर आवासीय तथा 02 प्रकरण 120 वर्ग मीटर के दायरे वाले थे।
गौरतलब है कि शासन के निर्देशानुसार 14 जुलाई 2022 से अनाधिकृत विकास व निर्माण के नियमितीकरण के तहत आवेदन लेने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई है और इस तिथि से एक वर्ष के अंदर ही नियमितीकरण के लिए आवेदन किया जा सकता है। सहायक संचालक नगर तथा ग्राम निवेश ने बताया कि नियमितीकरण का आवेदन फार्म आर्किटेक्ट के जरिए जमा कराना होगा। इसके साथ लीज, लायसेंस, आबंटन संबंधी दस्तावेज जो जीवित हो जमा करना होगा। भवन का निर्माण अधिसूचित तिथि के पूर्व यानी कि 14 जुलाई 2022 होने का प्रमाण पत्र, बिजली बिल, सम्पत्तिकर की प्रति तथा अन्य आवश्यक स्वप्रमाणित दस्तावेज देना होगा। निगम से पंजीकृत वास्तुविद या आर्किटेक्ट के द्वारा तैयार भवन मानचित्र, बिल्डिंग प्लान की प्रति सक्षम अधिकारी द्वारा स्वीकृत भवन अनुज्ञा, भवन पूर्णता प्रमाण पत्र की छाया प्रति यदि उपलब्ध हो तो शपथ पत्र अ एवं ब में अनाधिकृत विकास के नियमितीकरण कराने के लिए देना होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आज का राशिफल 

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप जरूरी कामों के साथ-साथ बाकी के कामों को करने में भी पूरी दिलचस्पी दिखाएंगे, लेकिन आप अपने बिखरे व्यवसाय को संभालने की कोशिश अवश्य करें।...

सरकार ने लिया बड़ा फैसला छत्तीसगढ़ में अगला शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से होगा शुरू

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शिक्षा से जुड़ा अहम फैसला लिया गया है, जिसके अंदर अब छत्तीसगढ़ में अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूलों का नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में यह...

राजधानी में गर्मी, मानसून हुआ सुस्त जानिए आने वाले दिनों का मौसम

By User 6 / June 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोग अब भी गर्मी से परेशान है। कुछ जिलों में आशिक बारिश के साथ उमस बढ़ी है। वहीं राजधानी रायपुर में अब भी सूरज की तपिश लोगों को परेशान कर रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों...

अल-नीनो प्रभाव के बीच छत्तीसगढ़ सरकार सतर्क, किसानों के लिए विशेष रणनीति लागू

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 जून 2026। अल-नीनो के संभावित प्रभाव के चलते इस वर्ष मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है। राज्य सरकार सूखे की स्थिति से...

भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्ग मार्च 2027 तक होंगे पूरे, समीक्षा बैठक में निर्देश

By User 6 / June 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट किया...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

वॉशिंग पाउडर की पैकिंग की आड़ में बनाया जा रहा था गुटखा, पुलिस ने एरिया किया सील

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कचांदूर गांव में वॉशिंग पाउडर की पैकिंग की आड़ में बड़ा अवैध धंधा किया जा रहा था। यहां छुपे तौर पर जर्दा युक्त गुटखा बनाने का काम चल रहा था। जब पुलिस को इस...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात

By Reporter 5 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...

2036 ओलंपिक लक्ष्य संग 2036 पौधों का ऐतिहासिक रोपण अभियान

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर नवा रायपुर के ग्राम पलोद में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वृक्षारोपण कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वृक्षारोपण के...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *