Google Analytics Meta Pixel मजदूरी के रुपयों के विवाद में कांट्रेक्टर ने महिला मजदूर को मौत के घाट उतारा - Ekhabri.com

मजदूरी के रुपयों के विवाद में कांट्रेक्टर ने महिला मजदूर को मौत के घाट उतारा

मध्‍य प्रदेश के बड़वानी शहर में बीते दिनों हुई हत्या जैसी आपराधिक घटनाओं से सनसनी फैली हुई है। वहीं लोगों में रोष भी गहरा गया। शनिवार को राठौर व अहीर यादव समाज द्वारा रैली निकालकर शहर कोतवाली का घेराव किया गया। समाजजनों के आक्रोश जताने और आंदोलन की चेतावनी पर सक्रिय हुई पुलिस ने अंधे कत्ल की एक गुत्थी सुलझा ली। इसमें मजदूरी के रूपयों के विवाद में कांट्रेक्टर ने महिला मजदूर को मौत के घाट उतारा था। वहीं एक दूसरे मामले में बंद कमरे में युवती का संदिग्ध शव मिलने के बाद इस मामले से जुड़े लापता युवक का शव रविवार को नर्मदा नदी में मिलने के बाद आगे की जांच की जा रही है।

 

 

शहर कोतवाली के अंतर्गत गत माह 27 मार्च को पुलिस को बावनगजा मार्ग के नाले के नीचे मिले महिला के मामले में जांच के बाद पुलिस ने इस अंधे कत्ल को सुलझाया।मृतक महिला भवन निर्माण में मजदूरी करती थी। मजदूरी के रुपए को लेकर कांट्रेक्टर से उसका विवाद चल रहा था, उसी दौरान कांट्रेक्टर उसे बावनगजा मार्ग पर झरने के समीप ले गया और पत्थरों से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव छिपा कर भाग गया था। मौके पर मिले साक्ष्यों गुमशुदगी के आधार पर महिला की पहचान हो पाई थी।इस मामले का पर्दाफाश पुलिस कंट्रोल रूम में रविवार दोपहर 12 बजे पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने किया।

 

 

 

एसपी ने बताया कि 27 मार्च को शहर के पाटी नाका टिनशेड निवासी सूरज बाई (70) पति गट्टू लाल राठौर ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी पुत्री भावना राठौर 21 मार्च से लापता है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामला जांच में लिया था। वहीं इसी दिन पुलिस को सूचना मिली कि बावनगजा रोड झरने वाले पुल के पास एक अज्ञात शव पड़ा है। पुलिस टीम ने मौका मुआयना किया। शव महिला का होकर कुछ दिन पुराना और क्षत विक्षत हो चुका था। पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए भिजवाया। वहीं मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया। एसपी ने बताया कि चूंकि महिला संबंधित मर्ग होने से पूर्ण संवेदनशीलता के साथ पुलिस ने जांच की और मौके पर डाग स्क्वाड, एफएसएल टीम ने बारीकी से मुआयना किया। साथ ही जांच के लिए टीम गठित की।

Read Also  भोजराज पटेल बने मुंगेली के एसपी, गिरिजा शंकर पहुंचे पुलिस मुख्यालय…

 

 

70 वर्षीय माता ने अपनी गुमशुदा पुत्री की शिनाख्त की
इस दौरान गुमशुदगी दर्ज कराने वाले सूरजबाई को पीएम रुप में अज्ञात महिला का शव दिखाया, जिसमें उसकी शिनाख्त उसकी लड़की 29 वर्षीय भावना राठौर के रुप में हुई। पुलिस ने पीएम करवाकर शव स्वजनों को सौंपा। इसके बाद जांच में साक्षी सूरज बाई व अन्य साक्षियों के कथन लिए। वहीं घटना स्थल पर मिले भौतिक साक्ष्यों का तकनीकी और वैज्ञानिक विधि से आकलन व परीक्षण करने के बाद पता चला कि अज्ञात आरोपित ने मृतिका भावना के सिर और शरीर पर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपित के विरूद्ध तत्काल हत्या का केस दर्ज कर विवेचना में लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रकरण की गंभीरता देखते हुए उनके निर्देशन में एएसपी, एसडीओपी ने मामले का बारीकी से अनुसंधान किया और अज्ञात आरोपी का पता लगाने के लिए थाने से पुलिस टीम गठित की।

 

 

अक्सर दोनों बावनगजा झरने के पास मिलते थे
पुलिस टीम को तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों से पता चला कि मृतिका भावना राठौर वाहिद नाम के व्यक्ति के साथ 21 मार्च को देखी गई थी। इस पर पुलिस ने शहर के पानवाड़ी मोहल्ला निवासी वाहिद पुत्र युसुफ भिस्ती को ढूंढकर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार आरोपित ने बताया कि वो मकान निर्माण में कांट्रेक्टर का काम करता था, उसी दौरान उसकी पहचान मजदूरी करने वाली भावना राठौर से हुई थी। एसपी गहलोद ने बताया कि आरोपित ने पूछताछ में बताया कि वो अक्सर भावना राठौर के साथ बावनगजा झरने के पास मिलता था। इस दौरान मजदूरी के रुपये को लेकर भावना से उसका विवाद हुआ। इसको लेकर 21 मार्च को वो भावना को बाइक पर बैठाकर बावनगजा झरने पर ले गया, वहां भावना और उसके बीच विवाद हुआ। इस दौरान आरोपित ने पत्थरों से भावना पर हमला किया। भावना की मौत होने पर उसका शव छिपाकर घर पहुंचा और सामान्य दिनचर्या में लग गया।

Read Also  बस स्टैंड में बस ने युवक को कुचला, मौत

 

 

 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपित को एक दिन पूर्व शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था। अब उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई करेंगे।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सोनू सिटोले, उपनिरीक्षक राजीवसिंह औसाल, अजमेरसिंह अलावा, झीरमल सापल्या, कविता कनेश, साइबर सेल उपनिरीक्षक रितेश खत्री, प्रधान आरक्षक जगजोधसिंह चौहान, शैलेंद्रसिंह परिहार, अजमेरसिंह रावत, योगेश पाटिल, रामबिलास धाकड़, राजेन्द्रसिंह, प्रशांत मिश्रा आदि शामिल रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

छत्तीसगढ़ की बेस्ट प्रैक्टिस को राष्ट्रीय पहचान, आवास योजना में सम्मान

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और निम्न आय वर्ग (LIG) के परिवारों को किफायती और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार की पहल को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। EWS-LIG वर्ग के लिए...

सारंगढ़ में आंगन मिलन समारोह, मंत्रियों ने गर्भवती माताओं की कराई गोदभराई

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *