Google Analytics Meta Pixel नक्सलियों ने की जंगल के अतिक्रमणकारियों की पिटाई तो छोडने लगे कब्‍जा - Ekhabri.com

नक्सलियों ने की जंगल के अतिक्रमणकारियों की पिटाई तो छोडने लगे कब्‍जा

धमतरी में सालों से अतिक्रमण कर जंगल में रह रहे हटा पाना वन विभाग और पुलिस के लिए चुनौती था, लेकिन नक्सलियों की दहशत से ग्रामीण अब खुद होकर जंगल छोड़ रहे हैं। अतिक्रमणकारियों की नक्सलियों ने जमकर पिटाई कर दी। दहशत में सुबह से अतिक्रमणकारी परिवार समेत जंगल छोड़कर खुद के गांव की ओर लौट रहे हैं।

 

वन विभाग के अनुसार सीतानदी उदंती टाइगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र सोनारमाल के अंतर्गत ग्राम इंदागांव है। यहां के जंगल में गरियाबंद क्षेत्र के कुल 69 परिवारों ने 37 हजार से अधिक पेड़ों की कटाई कर 450 एकड़ जमीन पर कब्जा कर बस्ती बसा लिया था। ये सभी ग्रामीण गरियाबंद जिले के हैं। इनमें से 10 परिवारों के पास पहले से खुद के गांव में जमीन है। इन परिवारों को हटाने वन विभाग व पुलिस सालों से प्रयासरत है, लेकिन नहीं हटा पाया।

 

 

वन विभाग के अनुसार चार व पांच अपै्रल को अतिक्रमणकारियों को हटाना प्रस्तावित था, इसके लिए पुलिस बल की मांग की गई थी। इस बीच एक अपै्रल की रात गांव में कुछ नक्सलियों ने पहुंचकर अतिक्रमणकारियों को हटाने धमकी दी। नहीं मानने वाले कुछ परिवारों की बेदम पिटाई भी कर दी। ऐसे में दहशत के चलते कई परिवार तो रात में ही जंगल छोड़कर वहां से भाग निकले। दो अपै्रल की सुबह अतिक्रमण छोड़ने अधिकांश परिवार ट्रेक्टर-ट्राली मंगा चुके हैं और जंगल को खाली कर रहे हैं। नक्सलियों से अब ग्रामीणों में भय बन गया है, ऐसे में कोई भी अतिक्रमणकारी यहां नहीं रूक रहे हैं।

Read Also  तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण...कई बड़ी घटनाओं में थे शामिल..!!

 

 

वर्ष 2012 से पहले था जंगल खाली
सीतानदी उदंती टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों द्वारा किए गए दावों की जांच करने के लिए इसरो से वर्ष 2012 के पहले की सेटेलाइट मानचित्र रिपोर्ट मंगाई। रिपोर्ट में स्पष्ट है कि वर्ष 2012 से पहले यहां कोई नहीं था और जंगल में पेड़-पौधा था। इससे स्पष्ट है कि अतिक्रमणकारियों ने कुछ साल पहले ही अतिक्रमण किया है। ऐसे में अतिक्रमणकारियों को मार्च माह से ही हटाने पहल शुरू हो गई थी, लेकिन पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स नहीं मिलने की वजह से कार्रवाई रूकी हुई थी। ऐसे में वन विभाग व पुलिस फोर्स द्वारा पुन: चार व पांच अपै्रल को इन अतिक्रणकारियों को हटाना प्रस्तावित था, लेकिन नक्सलियों के मारपीट व दहशत से ही अतिक्रमणकारी अतिक्रमण छोड़ रहे हैं।

 

 

इन ग्रामीणों ने किया है अतिक्रमण
सागड़ा गांव के सोनाधर रावत, केंदुमील के राजेन्द्र, विद्याधर, केशबो गोड़, मेमरो रावत, नुकुल, खासरपानी के रूणमणी गोड़, गौरीशंकर गोड़ कोदोभाट, प्रेम गोड़, कल्याण गोड़, धनसिंग गोड़, नकुल गोड़, जनसिंग कमार, नागेश्वर गोड़, रमेश गोड़, टंकधर गोड़, देवेन्द्र रावत, कुमार रावत, बहल राम, सुरेश, श्रीराम गोड़ समेत कुल 69 परिवारों का इस जंगल में कब्जा है।

 

 

जंगल छोड़ रहे अतिक्रमणकारी
सीतानदी उदंती टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरूण जैन ने बताया कि इंदागांव में 69 परिवारों ने सालों से कब्जा कर यहां बस्ती बसा लिया था। इन अतिक्रमणकारियों को हटाने पहल की जा रही थी। चार व पांच अपै्रल को हटाना था, लेकिन अब अतिक्रमणकारी स्वयं जंगल छोड़कर जा रहे हैं, यह अच्छी बात है।

 

 

नक्सलियों की बढ़ सकती थी दिक्कतें
उल्लेखनीय है कि सीतानदी उदंती टाइगर रिजर्व धमतरी व गरियाबंद जिले के सीमाक्षेत्र पर है। दोनों जिलों के जंगलों पर है। इन जगहों पर नक्सलियों की आवाजाही है। ऐसे में इंदागांव में अतिक्रमण हटाने पुलिस फोर्स आने वाली थी, जो नक्सलियों की दिक्कतें बढ़ जाती। इसे देखते हुए नक्सलियों ने अपनी सुरक्षा के लिए अतिक्रमणकारियों की जमकर पिटाई कर अतिक्रमण छोड़ने मजबूर कर दिया। अतिक्रमण हटाए जाने के बाद नक्सली अब स्वयं को सुरक्षित मान रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में किया गया गिरफ्तार

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के के बाद...

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...

साय सरकार का प्रशासनिक विस्तार, बोर्ड और आयोगों में नई टीम, दी बधाई 

By Reporter 5 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

राज्य शासन ने एक साथ 19 राप्रसे अधिकारियों का स्थान परिवर्तन

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य शासन ने एक साथ 19 राप्रसे अधिकारियों का स्थान परिवर्तन किया है। इसमें विजेंद्र सिंह को अयुक्त नगर निगम चिरमिरी बनाया गया है। इसी तरह राजीव पांडे को भिलाई आयुक्त से उच्च शिक्षा अपर संचालक, शशांक पांडे सोईओ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *