जशपुरनगर के जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सामरबार के आश्रित बस्ती झूमराडूमर में पहाड़ी कोरवा युवक ने पूरे परिवार के साथ फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्थानीय रहवासी,पारिवारिक विवाद को घटना के लिए जिम्मेदार बता रहें हैं। घटना की सूचना पर कलेक्टर डा रवि मित्तल,एसपी डी रविशंकर सहित उच्च प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर मृतकों के शव का पंचनामा तैयार कर,जांच में जुटी हुई। मृतकों में राजू राम 35 वर्ष,भिन्सारीन बाई 35 वर्ष और इनके दो बच्चे देवंती बाई 3 वर्ष व देवन साय 1 वर्ष शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार रविवार की सुबह झूमराडूमर गांव के रहवासी सो कर उठे तो बस्ती के पास में स्थित एक पेड़ में दो बच्चे सहित चार लोगों का शव झूलता हुआ देख कर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना बगीचा पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे। घटना स्थल का दृश्य देख कर पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। चार अलग अलग फंदे में लटक रहा था। राजू राम द्वारा पूरे परिवार के साथ आत्महत्या करने का कारण अभी तक सामने नहीं आ पाया है। लेकिन,गांव में अपने नजदीकी रिश्तेदार से जमीन विवाद के कारण,राजू राम के मानसिक तनाव में रहने की बात सामने आ रही है। हालांकि,इसकी अभी पुलिस प्रशासन ने पुष्टि नहीं की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर व एसपी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए है।
वहीं,विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय सहित दिग्गज जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुचने की सूचना मिल रही है। जानकारी के लिए बता दें कि वर्ष 2015 में भूख से पहाड़ी कोरवा लंबू राम की हुई मृत्यु से प्रदेश के साथ राष्ट्रीय राजनीति में भूचाल ला दिया था। तात्कालिन भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री डा रमन सिंह अपने पूरे मंत्रीमंडल के साथ पंड्रापाठ पहुंचे थे। वहीं बीते साल,बगीचा थाना क्षेत्र में किसान के आत्महत्या के मामले में भी जमकर राजनीति हुई थी। ऐसे में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले,पहाड़ी कोरवा परिवार द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम से राजनीति भूचाल आना लगभग तय माना जा रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...