Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना-मनेन्द्रगढ़ में 135 जोड़े परिणय सूत्र में आबद्ध हुए - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना-मनेन्द्रगढ़ में 135 जोड़े परिणय सूत्र में आबद्ध हुए

 नवविवाहित जोड़ों को मिले उपहार

रायपुर- मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय में जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 01 अप्रैल को आयोजित एक भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 135 जोड़े परिणय सूत्र में आबद्ध हुए। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत विवाहित जोड़ों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सुखमय जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपनी ओर से उपहार भी भेंट किए। सामूहिक विवाह में जिले के भरतपुर विकासखंड के 48 जोड़ें, खडगवां विकासखंड के  46 जोड़े तथा मनेंद्रगढ़ के 41 जोड़ों का विवाह उनके रीति-रिवाज के अनुसार कराया गया।  नवविवाहित वर-वधु को आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भरतपुर सोनहत विधानसभा के विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री गुलाब कमरों, मनेंद्रगढ़ विधानसभा के विधायक डॉ. विनय जयसवाल, नगर पालिका मनेंद्रगढ़ की नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल, जनपद अध्यक्ष डॉ. विनय शंकर सिंह, उपाध्यक्ष श्री राजेश साहू, नगरपालिका मनेंद्रगढ़ के उपाध्यक्ष श्री कृष्ण मुरारी तिवारी, पार्षदगण नगर पंचायत झगराखंड के अध्यक्ष श्री रजनीश पांडेय, जिले के पुलिस अधीक्षक श्री टी.आर. कोसिमा, वन मंडल अधिकारी वन मंडल मनेंद्रगढ़ श्री पटेल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनेंद्रगढ़ श्री अभिषेक कुमार तहसीलदार मनेंद्रगढ़ श्री अशोक सिंह तथा विभिन्न विभाग केविभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। विभिन्न समाजसेवियों के द्वारा नव दंपतियों को उपहार स्वरूप वस्त्र, चादर, कंबल ज्वेलरी भेंट किया गया। एसईसीएल हसदेव एरिया चिरमिरी एरिया के महिला मंडल समिति द्वारा पंखे वर वधुओ को उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। नगर मनेंद्रगढ़ के बाम्बे कलेक्शन द्वारा नव वधुओं को साड़ी बेडशीट उपहार स्वरूप भेंट किया गया। इस मौके पर कलेक्टर श्री पी.एस. धु्रव ने नवविवाहितों को शासन द्वारा योजनांतर्गत स्वीकृत राशि
का चेक भेंट किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, अविवाहित बेटी को अनुकंपा नियुक्ति में पहला अधिकार

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

ट्राइबल हॉस्टल के 13 युवाओं ने UPSC प्रीलिम्स में रचा इतिहास

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 जून 2026। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ ने एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रहे 13 अभ्यर्थियों...

RTO अधिकारियों पर सख्ती, मुख्यालय में रहना अनिवार्य, वसूली अभियान तेज

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।परिवहन विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक में सचिव एवं परिवहन आयुक्त एस प्रकाश ने विभागीय कामकाज को लेकर कड़े निर्देश जारी किए। बैठक में RTO/DTO प्रवर्तन अमला, बस संचालक संघ और वाहन डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद...

चारित्र शंका के कारण पति ने पत्नी से किया अभद्र व्यवहार, सिर मुंडन करवा कर चेहरे में लगाई और बनाया वीडियो

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
विश्रामपुर. जिले में एक महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक व्यवहार किया गया गोम चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसके सिर के बाल का मुंडन कर दिया, चेहरे और शरीर...

कोटा नगर पंचायत से नगर पालिका बना, सरकार ने जारी अधिसूचना

By User 6 / June 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जून 2026।छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दे दिया है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव...

वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IFS और SFS अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के साथ-साथ राज्य वन सेवा (SFS) अधिकारियों...

रायपुर में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आत्मीय स्वागत, लोकभवन में सम्मान समारोह आयोजित

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 जून 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आगमन पर उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया। राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में उनका स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित...

बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए प्रदेशभर में जागरूकता और रेस्क्यू अभियान

By User 6 / June 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 20 जून 2026।छत्तीसगढ़ में बाल संरक्षण के लिए चला विशेष अभियान, कई बच्चों का रेस्क्यू   महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल सक्षम नीति-2022 के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत छत्तीसगढ़ में 1 जून से 30 जून 2026 तक...

रायपुर: रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर राज्यपाल ने किया नमन

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 जून 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने रानी लक्ष्मी बाई के चित्र पर पुष्पांजलि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *