कॉरपोरेट सेक्टर की ओर से कोरोना संकट के चलते आई मंदी से निपटने के लिए बड़े पैकेज की मांग को लेकर सरकार ने अपना रुख स्पष्ट किया है। देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यन ने कहा कि किसी दूसरे देश की तुलना करते हुए पैकेज की मांग नहीं कर सकते हैं। इसकी हमें बड़ी कीमत चुकानी होगी। यही नहीं भारत सरकार की ओर से पहली बार कोरोना संकट के बीच मौजूदा वित्त वर्ष में जीडीपी ग्रोथ को लेकर अनुमान जताया गया है।
केंद्र सरकार ने कहा कि किसी बड़े कोरोना पैकेज की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए। ग्रोथ में इजाफा करने के लिए जल्द ही पैकेज जारी किया जाएगा, लेकिन अन्य देशों से इसकी तुलना नहीं की जानी चाहिए। सुब्रमण्यन ने कहा कि पहली तिमाही में आर्थिक ग्रोथ नेगेटिव हो सकती है। हालांकि वित्त वर्ष 2020-21 में देश की जीडीपी ग्रोथ 2 फीसदी के करीब हो सकती है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भी भारत की ग्रोथ 1.9 फीसदी तक रहने का अनुमान जताया है।
केवी सुब्रमण्यन ने मीडिया से एक इंटरव्यू में कहा कि किसी को भी अर्थव्यवस्था में यह पहली बात समझनी चाहिए कि यहां कोई मुफ्त की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि हम राजकोषीय घाटे को बढ़ाने की ओर जाते हैं तो फिर अर्थव्यवस्था के बेसिक्स पर उसका विपरीत असर पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि दूसरे देशों की तुलना करते हुए किसी तरह के पैकेज की बात करना बेमानी है। यही नहीं सुब्रमण्यन ने 1918 में फैली स्पेनिश फ्लू महामारी का उदाहरण देते हुए कहा कि तब भी अर्थव्यवस्था ने खुद से ग्रोथ की थी। तब इकॉनमी में वी-शेप ग्रोथ देखने को मिली थी और इस बार भी हम यही उम्मीद कर रहे हैं।
बता दें कि देश में कोरोना से निपटने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ाए जाने के बाद कई स्वतंत्र विश्लेषकों ने भारतीय अर्थव्यवस्था की ग्रोथ 1 से 2 फीसदी तक कम होने का अनुमान लगाया है। हालांकि आर्थिक सलाहकार ने यह स्वीकार किया कि पहली तिमाही में ग्रोथ में बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी, लेकिन उसके बाद तेजी से ग्रोथ होगी। उन्होंने कहा कि पहली तिमाही गिरावट के दौर से गुजरेगी। दूसरी तिमाही में धीरे-धीरे सुधार होगा और फिर तीसरी और चौथी तिमाही में ग्रोथ होने की संभावना है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
By User 6 /
March 31, 2026 /
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
By User 6 /
March 31, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...