Google Analytics Meta Pixel लखनऊ की घर में दूसरी जीत:हैदराबाद को 5 विकेट से हराया, राहुल ने बनाए 35 रन - Ekhabri.com

लखनऊ की घर में दूसरी जीत:हैदराबाद को 5 विकेट से हराया, राहुल ने बनाए 35 रन

लखनऊ-लखनऊ सुपरजायंट्स ने अपने होम ग्राउंड पर इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में दूसरी जीत दर्ज की है। केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराया। यह लखनऊ की हैदराबाद पर लीग में ओवरऑल दूसरी जीत भी है। दोनों टीमों के बीच अब तक दो मुकाबले हुए हैं और दोनों ही लखनऊ ने जीते हैं।इस जीत के बाद लखनऊ की टीम पॉइंट्स टेबल के पहले नंबर पर आ गई है। तीन मैचों के बाद टीम के 4 अंक हो गए हैं।लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 121 रन बनाए। 122 रनों का टारगेट लखनऊ ने 16 ओवर में 5 विकेट पर हासिल कर लिया।सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की। अब्दुल समद 10 बॉल में 21 रन पर नाबाद रहे, वहीं राहुल त्रिपाठी ने 35, अनमोलप्रीत सिंह ने 31 और वॉशिंगटन सुंदर ने 16 रन बनाए। टीम के 5 बैटर्स दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।क्रुणाल पंड्या ने 3 और अमित मिश्रा ने 2 विकेट लिए। यश ठाकुर और रवि बिश्नोई को 1-1 विकेट मिला।जवाब में कप्तान केएल राहुल (35 रन) और काइल मेयर्स ने लखनऊ को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने 27 बॉल पर 35 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई। यहां मेयर्स 13 रन बनाकर आउट हुए, फिर राहुल ने दीपक और क्रुणाल के साथ पारी आगे बढ़ाई। उन्होंने पंड्या के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की।अंत में निकोलस पूरन (11) और मार्कस स्टोइनिस (10) ने टीम को 5 विकेट से जीत दिला दी। हैदराबाद से आदिल रशीद ने 2 विकेट लिए। वहीं भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक और फजलहक फारूकी को एक-एक विकेट मिला।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 44 डिग्री के पार, बारिश से मिल सकती है राहत की उम्मीद

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: गर्मी ने इस समय अपना सबसे तीखा रूप दिखा दिया है। हालात ऐसे हैं कि सूरज की तपिश लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के...

पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी को मिला रोजगार, पढ़ाई को नई उड़ान  

By User 6 / April 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की बेटियां अब आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। सरगुजा जिले की रहने वाली शाम कुमारी की सफलता कहानी इसी बदलाव का उदाहरण बनकर सामने आई है,...

LPG Cylinder Price में बड़ा बदलाव का संकेत, क्या फिर बढ़ेंगे दाम? बाजार में नई हलचल से उपभोक्ता चिंतित

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
LPG Cylinder Price: मिडिल ईस्ट में चल रहे लंबे संघर्ष ने पूरी दुनिया की तेल और गैस सप्लाई चेन को झटका दिया है। फरवरी में शुरू हुई यह जंग अब तक थमी नहीं है और किसी ठोस समाधान के आसार...

छत्तीसगढ़ मनरेगा ई-केवाईसी में देश में अव्वल, 97 प्रतिशत कार्य पूर्ण

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत श्रमिकों के ई-केवाईसी कार्य में पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। भारत सरकार की ताजा रिपोर्ट के अनुसार,...

अभनपुर में मासूम से दरिंदगी…पड़ोसी युवक गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: अभनपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां साढ़े चार साल की बच्ची के साथ गंभीर अपराध किया गया। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पड़ोसी बना आरोपी: भरोसे...

बरनवापारा अभयारण्य में काले हिरणों की संख्या 200 के करीब पहुंची

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के बरनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में काले हिरणों के संरक्षण और पुनर्स्थापन की पहल अब एक सफल उदाहरण के रूप में सामने आई है। कभी स्थानीय रूप से विलुप्त हो चुके काले हिरणों की संख्या अब...

छत्तीसगढ़ में बोर्ड रिजल्ट जारी, मेरिट सूची में नाम चमके, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं 

By User 6 / April 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ई-क्लिक के माध्यम से परीक्षा परिणाम घोषित किए। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा...

छत्तीसगढ़ का मौसम अचानक बदला: तपती गर्मी के बीच बारिश और ओलों ने दी राहत, अलर्ट जारी

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल: दो अफसरों के ट्रांसफर से बदला समीकरण

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...

श्रीनगर खेल चिंतन शिविर में राज्यों ने बनाई नई रणनीति  

By User 6 / April 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 अप्रैल 2026। देश में खेलों के समग्र विकास और भारत को वैश्विक खेल शक्ति बनाने की दिशा में श्रीनगर में दो दिवसीय खेल चिंतन शिविर की शुरुआत हुई। यह आयोजन शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में किया जा रहा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *