Google Analytics Meta Pixel विहिप का बन्द रायपुर में सफल, अन्य जिलों में आंशिक असर - Ekhabri.com

विहिप का बन्द रायपुर में सफल, अन्य जिलों में आंशिक असर

 

  • सुबह से सड़कों में उतरे विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ता

 

  • भाजपा का खुला समर्थन, भाजपा नेताओ ने भी कराया बंद

 

रायपुर । बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिरनपुर में दो समुदायों के बीच घटी घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और सकल हिन्दू समाज ने सोमवार को छत्तीसगढ़ बंद का आयोजन किया। यह बंद राजधानी रायपुर में पूरी तरह सफल रहा , वही अन्य जिले में बंद का आंशिक असर देखा गया। बंद को प्रदेश भाजपा का पूरा समर्थन रहा। भाजपा के दिग्गज नेता भी बंद कराने सड़को पर पूरे समय तक डटे रहे।

 

छत्तीसगढ़ बंद को भले ही चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंड्रस्टीज का समर्थन नही मिला, बावजूद इसके रायपुर के व्यापारियों ने स्वतः बंद को संमर्थन दिया। बता दे कि सुबह से ही सड़को में विहिप, बजरंग दल और भाजपा के नेता बंद कराने सड़को पर उतरे। बंद के दौरान कई स्कूल खुले पाए गए, जंहा करीब घंटे भर बाद में छुट्टी कर दी गई। इसी तरह बस ट्रांसपोर्ट भी पूरी तरह बंद रखा गया। केवल दवा दुकानें और किलनिक को छोड़कर लगभग छोटे बड़े सभी व्यापार राजधानी में बंद रहे।

 

बंद को लेकर विहिप और बजरंग दल ने जय स्तंभ चौक में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सड़को पर बैठकर कार्यकर्ताओ ने नारेबाजी की, सभी के हाथों में भगवा झण्डा और कमल झंडा नज़र आया। बंद के दौरान कुछ छूट पुट घटनाओं को छोड़कर और कोई बड़ी हिंसात्मक घटना सामने नही आई। बंद को लेकर पुलिस ने खास इंतजाम किया था, ड्रोन कैमरे से बन्द कराने निकले प्रदर्शन कारियो पर नज़र रखे हुए थे। राजधानी का मुख्य बाजार गोलबाजार, रवि भवन, एमजी रोड, सदर बाजार, पंडरी कपड़ा मार्केट से लेकर टिम्बर मार्केट भी पूरी तरह बन्द रहा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से अयांश को मिला वॉकर, बढ़ी आत्मनिर्भरता  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...

आइएफएस के एक साथ अधिकारियों का हुआ तबादला

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...

कारगिल विजय दिवस पर युवाओं को राष्ट्रनिर्माण का मंत्र दिया  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए...

सोनबरसा में सांपों संग सह-अस्तित्व सिखाने अनोखी वर्कशॉप आयोजित  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वनमंडल द्वारा वन्यजीव संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनबरसा वन विहार में “सांपों के साथ सह-अस्तित्व : स्नेक रेस्क्यू एंड अवेयरनेस वर्कशॉप-2026”का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य...

गौ मांस के साथ 10 आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार से बेहद गंभीर खबर सामने आई है जिसमें आरोपी ने पहले बिछड़े को मारा और फिर उसके बाद उसके टुकड़े कर बेचने की कोशिश में थे. पुलिस को मिली मुखबिर...

अब तक का सबसे तीव्र भूकंप से कापा जापान, सुनामी को लेकर अलर्ट जारी

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर छत्तीसगढ़ में जागरूकता और टीकाकरण अभियान तेज

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...

एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

विधायक अनुज शर्मा को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने विधायक अनुज शर्मा को बड़ी राहत दी है। सोशल मीडिया पर बढ़ती ऑनलाइन ट्रोलिंग और मानहानि के मामलों के बीच एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। पद्मश्री एवं विधायक अनुज शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट...

मंगल का गोचर, जानिए क्या होगा आपकी राशि में इसका असर

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
आने वाले दिनों में मंगल गोचर मिथुन राशि में होने जा रहा है। मंगल 2 अगस्त को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 18 सितंबर तक इसी राशि में गोचर करेंगे। मंगल का यह गोचर कई राशियों के लिए लाभकारी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *