Google Analytics Meta Pixel अभिनेत्री कंगना का उद्धव से सवाल, मुफ्तखोर कौन - Ekhabri.com

अभिनेत्री कंगना का उद्धव से सवाल, मुफ्तखोर कौन

शिवसेना नेता संजय राउत ने गत दिनों अभिनेत्री कंगना रनौत को कुछ दिनों पहले हरामखोर लड़की कहा था। अब कंगना ने इसका जवाब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और संजय राउत से मांगा है। कंगना ने कहा कि मैं उद्धव से सवाल करना चाहती हूं कि उन्हें बाला साहेब ठाकरे की संपत्ति, शक्ति,  शिवसेना और लोगों की वफादारी विरासत में मिली है। फिर भी उन्होंने अपनी विचारधारा को पीछे छोड़ दिया है  तो मुफ्तखोर कौन है?
कंगना ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्हें जो शब्द कहा गया है,  उसका मतलब उन्होंने शब्दकोष से ढूंढ निकाला है। इसका मतलब होता है मुफ्तखोर यानी जो मुफ्त का खाता है। वह सबसे ज्यादा फीस पाने वाली अभिनेत्री हैं। वह 15-20 करोड़ का टैक्स महाराष्ट्र सरकार को भरती हैं। अपने स्टाफ और क्रू मेंबर्स के लिए रोजगार उपलब्ध कराती हैं। जब उनकी फिल्में रिलीज होती हैं, तो थिएटर में कई लोगों को रोजगार मिलता है। ऐसे में वह मुफ्तखोर नहीं हैं।
कंगना ने स्‍पष्‍ट किया कि उन्होंने मुंबई पुलिस को निशाना नहीं बनाया था, बल्कि वह उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार के प्रशासन के बारे में बात कर रही थीं। मैं हमेशा दान करती आई हूं। देश और महाराष्ट्र राज्य की भलाई के लिए अपनी मेहनत से कमाए गए धन का उपयोग कर रही हूं। मैं मुफ्तखोर कैसे हो सकती हूं? शिवसेना को सोनिया सेना बताते हुए कंगना ने संजय राउत से पूछा कि अर्थव्यवस्था में संजय राउत का क्या योगदान है? साथ ही उन्होंने कहा कि संजय राउत को अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए।
कंगना ने अपने टूटे हुए ऑफिस की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए इसे अपने सपनों का दुष्कर्म बताया। कगंना ने अपनी अलग-अलग पोस्ट में लिखा, एक उम्र बीत जाती है घर बनाने में और तुम आह भी नहीं करते बस्तियां जलाने में। यह देखो क्या से क्या कर दिया मेरे घर को। क्या यह दुष्कर्म नहीं? यह दुष्कर्म है-मेरे सपनों का, मेरे हौसलों का, मेरे आत्मसम्मान का और मेरे भविष्य का।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

टाइगर श्राफ पर हमला, गोलियों से छल्ली हुई कार, अभिनेता को सीने हाथ में लगी चोट

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...

इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, इमरजेंसी लैंडिंग की गई

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुल्गारिया में उतारना पड़ा। विमान में कुल 57 लोग सवार थे, जिनमें 51 यात्री और छह क्रू मेंबर शामिल...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जियोहॉटस्टार पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग, दुनिया देखेगी खिलाड़ियों का दम

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *