देशभर में कोरोना वायरस की वजह से देशव्यापी लॉकडाउन लगा हुआ है, जिसके चलते पिछले तीन महीने से मल्टीप्लेक्स और सिनेमा हॉल बंद पड़े हैं. वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए कई बॉलीवुड फिल्मों ने अपनी ओटीटी रिलीज को अपना विकल्प बना लिया है. हाल ही में अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ ओटीटी पर ही रिलीज हुई. अब कहा जा रहा है कि ईशान खट्टर और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ‘खाली-पीली’ भी ओटीटी रिलीज होगी.
लेकिन फिल्म के प्रोड्यूसर अली अब्बास जफर ने इस पर रिएक्ट किया है. मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में फिल्म को-प्रोड्यूसर अली अब्बास ने कहा कि फिल्म अभी पूरी नहीं हुई है. जबकि फिल्म का अधिकत्तर हिस्सा पहले ही शूट हो चुका है. बस थोड़ा ही शूट बचा है. अली अब्बास ने कहा कि वह अभी फिल्म पूरी होने का इंतजार कर रहे है. जब फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी तब वह इंतजार करेंगे और देखेंगे थिएटर फिर से कब खुलेंगे.
यहां देखिए ईशान खट्टर का इंस्टाग्राम पोस्ट-
अली अब्बास जफर ने कहा,’अभी, हमारा फोकस फिल्म को पूरा करने में है. इसके बाद इंतजार किया जाएगा और देखेंगे. हमें नहीं पता कि थिएटर कब खुलेंगे और उसमें कितने लोगों की क्षमता होगी.’ अली ने कहा कि यह एक कमर्शियल फिल्म है और इसकी शूटिंग के दौरान अनन्या पांडे और ईशान खट्टर की एनर्जी की काफी सराहना हुई है.
अली अब्बास ने कहा, ‘यह एक कमर्शियल फिल्म है और ईशान और अनन्या की फ्रेश जोड़ी है, जो काफी इंटरेस्टिंग है. उन्होंने शूटिंग के लिए काफी एनर्जी लगाई है. हर किसी ने अच्छा काम किया है और यह एडिट के दौरान दिखा है.’ फिल्म ‘खाली पीली’ को जी स्टुडियो ने प्रोड्यूस किया है, जबकि अली अब्बास जफर इसके को-प्रोड्यूसर हैं
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...
By User 6 /
September 9, 2026 /
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...