Google Analytics Meta Pixel भाजपा का आरोप, जनता के हक के पैसे लूट रही भूपेश सरकार - Ekhabri.com

भाजपा का आरोप, जनता के हक के पैसे लूट रही भूपेश सरकार

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने भूपेश सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। चिमनानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जनता के हक के पैसों की लूट हो रही है। पिछले वर्ष राज्य सरकार ने वैट और स्टेट जीएसटी से लगभग 18 हजार करोड़ की कमाई की है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 20 प्रतिशत ज्यादा है। पेट्रोल-डीजल से भी राज्य ने रिकॉड कमाई की है, लेकिन राज्य ने अपने कर से जनता को पेट्रोल डीजल के दामों में कोई राहत नहीं दी। एक साल में ही राज्य ने पेट्रोल डीजल से 6,520 करोड़ कमा लिए। साढ़े चार वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार ने राज्य को लगभग 2 लाख करोड रुपए दिए हैं तो आखिर यह पैसा गया कहां?
चिमनानी ने कहा राज्य की खुद की कमाई 20 प्रतिशत बढ़ी। मोदी सरकार ने पांच गुना पैसा दिया, लेकिन पैसा जनता तक नही पहुंचा। राज्य ने अपने कर से पेट्रोल डीजल पर कोई राहत दी न ही गरीबों का मकान बना। गरीबों के घर में नल लगा न केंद्र का भेजा चावल मिला। न संपत्ति कर माफ हुआ न बेरोजगारी भत्ता मिला, न नियमितीकरण हुआ न कांग्रेस के किए वादे अनुसार जनता को 20 लाख का मुफ्त इलाज मिला न 200 फूड प्रोसेसिंग फैक्ट्री लगी, न सड़कें बनी, न पुल बने, न स्टेडियम और न ऑडिटोरियम बने। आखिरी पैसा गया कहां किसने इन पैसों की लूट की प्रदेश की जनता ये सवाल पूछ रही है।
अमित चिमनानी ने कहा राज्य की कांग्रेस सरकार ने जीएसटी के नाम पर हमेशा रोना रोती रही और केंद्र पर आरोप भी लगाती रही कि उन्हें नुकसान हो रहा है पर आंकड़े सामने आए हैं तो स्टेट जीएसटी में पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा कमाई हुई है। वर्ष 22/23 में राज्य में 11,284 करोड़ कमाए हैं, जबकि 21/22 में 9,483 करोड़ कमाए थे। इससे स्पष्ट है कि ज्यादा पैसे की कमाई करके जनता के सामने नुकसान होने की बातें कर जनता की हक के पैसों की लूट की जा रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में किया गया गिरफ्तार

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के के बाद...

पुरी से कोरापुर जाने वाले नई ट्रेन को जगदलपुर तक चलाए जाने की मांग

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे....

साय सरकार का प्रशासनिक विस्तार, बोर्ड और आयोगों में नई टीम, दी बधाई 

By Reporter 5 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

103 करोड़ की स्वास्थ्य परियोजनाओं का भूमिपूजन, रायपुर में बड़ा विकास कदम

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 06 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में 103 करोड़ रुपये से अधिक लागत के स्वास्थ्य...

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *