सरगुजा। अम्बिकापुर के लखनपुर थाना क्षेत्र में 8 सितंबर को जमदरा जंगल मेन रोड के किनारे बोरी में मिली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पिछले दिनों इलाके में शव मिलने की खबर से सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने शव की पहचान केशमा गांव के सहदेव के रूप में की। इसके बाद अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के लिए पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा के
मार्गदर्शन पर टीम गठित की गई। घटना की तफ्तीश के बाद सरगुजा पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ लिया।
दरअसल, मामला अवैध संबंध का है। अवैध संबंध के कारण महिला के परिजनों ने सहदेव की बेदम पिटाई कर दी थी जिससे कि उसकी मौत हो गई। घबराए परिजन युवक की मोटरसाइकिल से युवक को बोरे में भरकर जंगल में ठिकाने लगाने ले जा रहे थे कि रास्ते में आती एंबुलेंस को देख सड़क किनारे ही शव और मोटरसाइकिल को फेंक कर भाग गए। इसके बाद लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मामले में पुलिस ने जांच के बाद आरोपी सोहन पैकरा, धनेश्वर पैकरा, श्रीराम पैकरा, आसाराम और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पांचों आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
कॉल डिटेल के आधार पर मिली सफलता
पुलिस को कॉल डिटेल के आधार पर बड़ी सफलता मिली। जिसके आधार पर आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े। मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 302 ,201 के तहत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...