रायपुर। राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत सुकमा और कोरिया जिले से 14 दिसंबर को प्रारंभ विशाल बाइक रैली आज सुबह रायपुर जिले के नयापारा और पारागांव पहुंची। इस रैली का रायपुर जिले के विभिन्न गावों सेमरा, टीला, कोलियारी, नवागांव, पारागांव, निसदा, बैहार, मंदिर हसौद सहित दर्जनों गांवों में जगह-जगह भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। ये दोनों रैलियां बाद में संयुक्त रैली बनकर रायपुर जिले के माता कौशल्या की पावन धरा चंदखुरी पहुंची, जहां रैली के समापन समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने मंत्रीगण के साथियों, संसदीय सचिवगण, विधायकगण के साथ इसका स्वागत किया। पूरे रायपुर जिले में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के तहत् पर्यटन रथ यात्रा और बाईक रैली के प्रति ग्रामीणों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। गांव-गांव में ग्रामीणजनों ने रथयात्रा का पुष्प पंखुडियों और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। जगह- जगह भगवान श्री राम, सीता मैया और लक्ष्मण जी की प्रतिमा का अभिनंदन किया गया और उनकी आरती की गई। ग्रामीण महिलाओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा एवं कलश धारण करके राम धुन के बीच रामरथ की अगवानी की। गांव-गांव में आयोजन स्थल बनाए गए, जहां रामायण पाठ एवं भजन गूंजते रहे। बाईक रैली के रायपुर जिले के सीमा में प्रवेश करने पर नयापारा में अभनपुर विधायक श्री धनेंद्र साहू, नगरपालिका अध्यक्ष श्री धनराज मध्यानी, कलेक्टर डॉ एस. भारतीदासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय यादव, सीईओ जिला पंचायत डॉ गौरव कुमार सिंह सहित जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर गरियाबंद जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री स्मृति ठाकुर, कलेक्टर श्री नीलेश कुमार क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक भी उपस्थित थे। ज्ञात हो कि राज्य के दक्षिण में स्थित सुकमा जिले के रामाराम से शुरू होकर चन्दखुरी पहुंचने वाली इस रथ यात्रा ने तोंगपाल, बास्तानार, बारसूर, विश्रामपुरी, कोमलपुर, झुनझरा, सिहावा-नवापारा और राजिम होते हुए रायपुर जिले में प्रवेश किया। पर्यटन रथ यात्रा और बाईक रैली में वाहन चालकों ने रामायण पुस्तक, प्रतीक चिन्ह के साथ छत्तीसगढ़ के भगवान राम से जुड़े 9 स्थानों की पवित्र मिट्टी भी अपने साथ लेकर आए, जिन्हें चंदखुरी की मिट्टी के साथ मिलाकर यहां रूद्राक्ष का पौधा रोपित किया गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...
By User 6 /
October 23, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित प्राचीन नगरी सिरपुर को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये प्रदान करने का ऐलान किया।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...