Google Analytics Meta Pixel मुंबई ने राजस्थान को हराया, यशस्वी ने जड़ा शतक मुंबई - Ekhabri.com

मुंबई ने राजस्थान को हराया, यशस्वी ने जड़ा शतक मुंबई

मुंबई-इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 1000वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 6 विकेट से हरा दिया। रोमांचक मुकाबले में मुंबई को आखिरी ओवर में 17 रन की जरूरत थी। जेसन होल्डर के सामने टिम डेविड ने शुरुआती 3 बॉल पर ही 3 छक्के लगाकर टीम को जीत दिला दी। डेविड 14 गेंद में 45 रन बनाकर नॉटआउट रहे। राजस्थान से 21 साल के यशस्वी जायसवाल ने करियर का पहला शतक लगाया। उन्होंने 62 गेंद पर 124 रन की पारी खेली। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। मुंबई से सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंद पर 55 रन बनाए। पहली पारी में राजस्थान से यशस्वी जायसवाल ने 53 गेंद पर शतक बनाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। वह 62 गेंद में 124 रन बनाकर नॉटआउट रहे। यह उनकी IPL करियर की पहली सेंचुरी भी है। दूसरी पारी में सूर्यकुमार यादव ने 24 गेंद पर फिफ्टी जड़ दी। संदीप शर्मा के डाइविंग कैच ने उन्हें 55 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। वे जब आउट हुए, तब मुंबई को 4 ओवर में 57 रन की जरूरत थी।नंबर-4 पर बैटिंग करने उतरे सूर्यकुमार यादव ने 24 गेंद पर ही फिफ्टी लगा दी। उन्होंने ग्राउंड के चारों तरफ शॉट्स लगाए और टीम के जीतने की उम्मीदें बनाए रखीं। सूर्या 29 गेंद में 55 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट का शिकार हुए। संदीप शर्मा ने शानदार डाइविंग कैच पकड़ा। सूर्यकुमार के विकेट के बाद उतरे टिम डेविड ने 14 गेंद पर 45 रन की नॉटआउट पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। तिलक वर्मा भी उनके साथ नॉटआउट रहे, उन्होंने 21 गेंद पर 29 रन बनाए। टीम के बाकी बैटर्स में कैमरून ग्रीन ने 44, ईशान किशन ने 28 और रोहित शर्मा ने 3 रन बनाए।यशस्वी जायसवाल ने IPL 2023 का तीसरा शतक लगाया। उनसे पहले कोलकाता के वेंकटेश अय्यर ने मुंबई के खिलाफ 104 और हैदराबाद के हैरी ब्रूक ने कोलकाता के खिलाफ 100 रन बनाए थे। यशस्वी के 124 रन टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर है, उन्होंने राजस्थान के लिए भी सबसे बड़े स्कोर की बराबरी की। उनसे पहले जोस बटलर भी राजस्थान के लिए 64 गेंद पर 124 रन बना चुके हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...

सावन के सोमवार और भी होंगे खास, जानिए कैसे मिलेगी असीम कृपा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
सावन का महीना वैसे तो हर दिन महादेव के लिए समर्पित होता है लेकिन सोमवार के अगर बात की जाए तो इसमें चार गुना असीम कृपा भगवान की हमें मिल सकती है. इस दिन अभिषेक और आराधना करने से भगवान...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *