महंगाई भत्ता यानी डीए का इंतजार सभी सरकारी कर्मचारियों को होता है। महीनों पहले से वे ये पता लगाने में जुट जाते हैं कि इस बार डीए कितना बढ़ेगा। वेतन के साथ जब बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता आएगा तो उसका कहां उपयोग किया जाए, यह भी पहले से ही तय कर लेते हैं।
केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में साल में दो बार बढ़ोतरी होती है। एक जनवरी से और दूसरी जुलाई से। जनवरी 2023 से लागू हुई डीए हाइक की घोषणा सरकार ने मार्च 2023 में की थी। सरकार ने डीए में 4 फीसदी का इजाफा किया था। इससे महंगाई भत्ता बढ़कर 42 फीसदी हो गया है।
अब जुलाई 2023 से नया महंगाई भत्ता लागू होना है। सरकार अक्टूबर में इसकी घोषणा कर सकती है। सरकारी कर्मचारी यह जानने को उत्सुक हैं कि इस बार कितना इजाफा होगा। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी महंगाई के आधार पर होता है। डीए हाइक की गणना इंडस्ट्रियल वर्कर्स के लिए महंगाई के आंकड़ों के आधार पर होती है। श्रम मंत्रालय का लेबर ब्यूरो ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (इंडस्ट्रियल वर्कर्स) के आंकड़े जारी करता है।
आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में इंडेक्स गिरी थी। मार्च में इंडेक्स ऊपर गई है। यह इंडेक्स 132.7 अंक से बढ़कर 133.3 अंक पर पहुंच गई है। इस तरह इसमें 0.6 की तेजी आई है। महीने-दर-महीने देखें तो इंडेक्स में 0.45 फीसदी का उछाल आया है। वहीं, साल-दर-साल आधार पर 0.80 फीसदी का उछाल आया है।
इंडस्ट्रियल वर्कर्स के लिए महंगाई के आंकड़ों के हिसाब से जनवरी, फरवरी और मार्च यानी 3 महीने में महंगाई भत्ता 2 फीसदी बढ़ना चाहिए। अभी अप्रैल, मई और जून के आंकड़े आने बाकी हैं। इन तीन महीनों में भी यही रहा तो महंगाई भत्ता 2 फीसदी और बढ़ सकता है। इस तरह 6 महीने में महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होनी चाहिए। इसका मतलब है कि जुलाई 2023 से केंद्रीय कर्मचारियों को 42+4=46 फीसदी महंगाई भत्ता मिलना चाहिए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...
By User 6 /
June 3, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...
By User 6 /
June 3, 2026 /
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...
By User 6 /
June 4, 2026 /
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...
By User 6 /
June 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिसके चलते अगले पांच दिनों तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहने की संभावना...
By User 6 /
June 6, 2026 /
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...