Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपको प्रत्येक मामले में सावधानी बरतने के लिए होगा। यदि आपने किसी मामले में आलस्य दिखाया तो आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा में कमजोर विषयों को पकड़कर मेहनत करनी होगी तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आप आज कुछ आलस्य में रहेंगे जिसके कारण आपको अपने कुछ कामों को कल पर टालना पड सकता हैं जो आपके लिए बाद में परेशानी का कारण बनेंगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई पदभार सौंपा जा सकता है जिसके लिए वह लंबे समय से प्रयासरत थे।
वृष राशि : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। सायंकाल के समय आपको अपने किसी परिजन से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है,लेकिन आपको प्रोफेशनल मामले में सावधानी बरतनी होगी नहीं तो वह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की अभिलाषा पूरी होगी इसलिए यदि पिताजी  किसी कार्य को करने के लिए मना करें,तो आपको उसे नहीं करना है,क्योंकि कभी-कभी बड़ों की बात मानना बेहतर होता है। व्यापार में यदि कोई धन संबंधित समस्या  पैर पसारे हुए थी,तो वह भी आज समाप्त होगी।
मिथुन राशि : आज आपके अन्दर सुबह से ही जोश भरा रहेगा। आपको किसी विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है और आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए भी कुछ रुपए का इंतजाम कर सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोग किसी के नई तकनीक को आजमाएंगे,जिससे आपको लाभ हो सकता है। विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा ध्यान पढ़ाई पर लगाना होगा तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन करा सकते हैं इसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए चारों ओर से खुशखबरी लेकर आएगा,क्योंकि संतान को कहीं विदेश से कोई दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। यदि व्यवसाय में भी जोखिम उठाना पड़े,तो दिल खोलकर उठा सकते है,क्योंकि वह आपको भविष्य में भरपूर लाभ दे सकता है। यदि घर परिवार में आपके कुछ विरोधी हैं,तो वह अभी सतर्क रहेंगे,इसलिए आपको सभी कार्यों को सावधान होकर करना होगा। यदि आप किसी संपत्ति के क्रय विक्रय की योजना बना रहे है,तो उसके चल व अचल पहलुओं  को ध्यान से जांचना होगा,नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात

By Reporter 5 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...

अगर आपको भी बनाना है वीजा तो हो जाए सावधान, बढ़ गई है फीस नई

By User 6 / June 26, 2026 / 0 Comments
दिल्ली : वीजा के लिए अप्लाई करने वालो के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में संशोधन करते हुए फीस में बढ़ोतरी का फैसला किया है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी, जिसके...

राज्य में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, परिवहन-भंडारण भी निशाने पर

By User 6 / June 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 जून 2026।छत्तीसगढ़ में खनिज माफियाओं के खिलाफ सरकार की सख्ती अब जमीन पर साफ दिखाई देने लगी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्यभर में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *