कोरिया-कोरिया मिलेट्स कैफे, नाम सुनते ही खूबसूरत वातावरण के बीच स्वादिष्ट व्यंजन की तस्वीर मनमस्तिष्क में छा जाती है। जिला कलेक्टरेट के सामने से गुजरने वाला हर व्यक्ति इस कैफे की ओर स्वतः ही आकर्षित हो रहा है। कैफे की शुरुआत हुए महज छः दिन हुए हैं और तब से यहां लोगों की भीड़ देखते ही बन रही है। बीते सप्ताहांत में देर शाम तक युवाओं ने यहां संगीतमय माहौल में सेहतभरे व्यंजनों का लुत्फ उठाया।कोरिया मिलेट्स कैफे के संचालक समूह रोशनी स्व सहायता समूह की दीदी ने बताया कि कैफे की शुरुआत से बड़ी संख्या में लोग यहां आ रहे हैं और व्यंजनों को बहुत पसंद कर रहें हैं, ग्राहकों से यहां एक फीडबैक फॉर्म भी भरवाया जा रहा है, जिसमें हमें काफी अच्छा फीडबैक मिला है। उन्होंने बताया कि हम स्वयं कैफे में आने वाले लोगों से पसंद-नापसंद के बारे में पूछते हैं, ताकि लोगों को और अच्छी सुविधा मिल सके।कैफे की खूबसूरती से युवा काफी प्रभावित हो रहें हैं, बड़े शहरों की तर्ज पर बने इस कैफे का माहौल सभी को पसंद आ रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक उन्होंने 80 हजार से अधिक की बिक्री की है।
क्या कहते हैं ग्राहक-
इस कैफे में आने वाले ग्राहक भी स्वास्थ्य के प्रति सजग और खाने के शौकीन लोग हैं। यहां सबसे लोकप्रिय व्यंजनों में मिलेट चीला, डोसा, मिलेट थाली और ज्वार का गुलाब जामुन है और इनकी सर्वाधिक बिक्री होती है। कोरिया मिलेट्स कैफे के नियमित ग्राहक अरविंद काल ने बताया कि कैफे में रागी एवं बाजरा से बना चिला उनका पसंदीदा व्यंजन है और यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी है। इसी प्रकार एक अन्य ग्राहक ने बताया कि उन्हें लम्बे समय से डायबिटीज की समस्या है, जिसमें खान-पान में विशेष ध्यान की जरूरत होती है, कोरिया मिलेट्स कैफे में मिलने वाला भोजन उनके लिए बहुत ही फायदेमंद होगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 15, 2026 /
रायपुर: राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को ‘ओशियन ग्रो गांजा’ जैसे विशेष मादक पदार्थ...
By User 6 /
April 14, 2026 /
रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें...
By User 6 /
April 16, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में प्रशासन को जनता के और करीब लाने के लिए सुशासन तिहार 2026 की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को विस्तृत निर्देश जारी करते हुए इस अभियान को प्रभावी और...
By User 6 /
April 17, 2026 /
रायपुर, 16 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की पहल की गई है। इसी...
By User 6 /
April 14, 2026 /
नई दिल्ली: आम लोगों को रसोई गैस की परेशानी से राहत देने के लिए सरकार ने 5 किलो वाले एलपीजी छोटू सिलेंडर की सप्लाई तेजी से बढ़ा दी है। आसान नियम और कम कागजी प्रक्रिया की वजह से यह सिलेंडर...
By User 6 /
April 15, 2026 /
रायपुर, 15 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता प्लांट में बॉयलर फटने से हुए भीषण हादसे के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। घटना में अब तक 17 श्रमिकों की मौत हो चुकी है,...
By User 6 /
April 16, 2026 /
रायपुर : में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए साय सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। 20 अप्रैल से प्रदेश के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु...
By User 6 /
April 15, 2026 /
रायपुर, 15 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग से श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत हुई है। बुधवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से 850 तीर्थ यात्रियों को लेकर स्पेशल ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस यात्रा...
By Reporter 5 /
April 15, 2026 /
रायपुर, 15 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) के प्रारूप तैयार करने से लेकर महिलाओं,...
By User 6 /
April 13, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...