Google Analytics Meta Pixel बारिश से 'नदी' बन गई मुंबई में 'सबकी छुट्टी', बस-ट्रेन सेवाएं ठप - Ekhabri.com

बारिश से ‘नदी’ बन गई मुंबई में ‘सबकी छुट्टी’, बस-ट्रेन सेवाएं ठप

मुंबई और उसके आसपास के कई इलाकों में हो रही भारी बारिश से शहर नदी में तब्‍दील हो गया है। महानगर के कांदिवली, बोरीवली, मलाड और गोरेगांव इलाके में भारी बारिश हुई है। बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई जगहों पर जलभराव हो गया। गलियां और सड़कें बारिश के पानी में डूब गईं। रेल की पटरियों और सड़कों पर जलभराव के कारण लोकल ट्रेन और बस सेवाएं बाधित हो गईं। वहीं मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश की चेतावनी दी है। मुंबई में येलो अलर्ट जारी किया है।

मुंबई में भारी बारिश से सायन रेलवे स्टेशन पर यात्री फंस गए। स्थिति ऐसी बिगड़ी कि प्लेटफॉर्म तक पानी आ गया जिसकी वजह से लोगों का काफी परेशानी सामना करना पड़ा। सड़कों पर जगह-जगह जलजमाव के कारण पूरा शहर नदी बन गया है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए बीएमसी सभी सरकारी तथा निजी संस्थानों में आज छुट्टी की घोषणा कर दी है। केवल आपातकालीन सेवाओं को ही अनुमति होगी। वहीं नगर निगम के आयुक्त ने लोगों से जरूरी होने पर ही घर से निकलने को कहा है।

मंगलवार देर रात हुई बारिश और जलभराव के कारण सेंट्रल रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कर दी है और कुछ ट्रेनों के रूट डायवर्ट कर किए हैं। सेंट्रल रेलवे ने कहा है कि सायन-कुर्ला, चूनाभट्टी-कुर्ला और मस्जिद में बारिश और जलभराव के कारण,  मध्य रेलवे पर उपनगरीय सेवाएं CSMT-ठाणे/CSMT -वाशी के बीच सस्पेंडट है। साथ ही शटल सेवा ठाणे-कल्याण और उससे आगे और वाशी और पनवेल के बीच चल रही है। लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेनों को रिशेड्यूल किया जा रहा है।

Read Also  कपिलदेव को कोरोना ने बनाया शिकार, पटना एम्स में थे भर्ती

रेलवे ने कहा कि भारी बारिश और जलभराव के कारण, 23 सिंतबर को 02110 मनमाड-मुंबई स्पेशल 02109 मुंबई-मनमाड स्पेशल रद्द रहेगी। इसके साथ ही 05645 एलटीटी-गुवाहाटी 1300 बजे स्पेशल, 01301 CSMT-KSR बेंगलुरु 12.30 बजे स्पेशल, 02534 CSMT-लखनऊ 12.40 बजे स्पेशल को रिस्केड्यूल किया गया है। वहीं मुंबई से सटे ठाणे के कलवा इलाके से ज्योतसना वॉक किंग सर्किल, कुर्ला के घरों और दुकानों में पानी घुस गया है। इतना ही नहीं एशिया के सबसे बड़े गोल्ड मार्केट झावेरी बाजार में सोने की दुकानों में भी पानी घुस गया। इसके साथ ही ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे का इलाका जलभराव का शिकार हो गया है।

लगभग दो घंटे की ही बरसात में अंधेरी सबवे बंद हो गया। वर्सोवा, चेम्बूर, मलाड़ लिंक रोड, अंधेरी-लोखंडवाला, वीरा देसाई रोड और अंधेरी वेस्ट आजाद नगर में लोग जलभराव की समस्या का शिकार हैं। मुंबई से सटे ठाणे के कलवा इलाके में रेल पटरी पर ट्रेने रुकी रहीं। मध्य रेल की मुंबई की तरफ जाने वाली ट्रेने ट्रैक पर जलजमाव की वजह से ट्रेने नहीं चल पाईं।

चेंबूर के पोस्टल कॉलोनी में दो से तीन फीट तक पानी भरा हुआ है और घरों की पहली मंजिल लगभग आधा पानी मे डूब चुकी है। वहीं अंधेरी में बेस्ट की बस भी सड़क पर बंद हो गई थी। इसके साथ ही कुर्ला के न्यू इंग्लिश स्कूल के पास भी जलजमाव हो गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

पहलगाम हमले में शामिल आतंकी हाशिम मूसा को सेना के जवानों ने मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *