Google Analytics Meta Pixel नौ तपा में खुद को बचाएं लू से, शरीर में कमी न हो पानी की  - Ekhabri.com

नौ तपा में खुद को बचाएं लू से, शरीर में कमी न हो पानी की 

 

रायपुर। नौ तपा शुरू होने के साथ राज्य में लू चल रही है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया ऐसे समय में धूप में निकलने वालों के लिए खुद को लू से बचा पाना एक बड़ा चैलेंज होता है तो आइए जानते हैं किन उपायों को अपनाते हुए आप खुद को स्वस्थ और सुरक्षित रख सकते हैं।

 

लू लगने के लक्षण

 

लू लगने के बाद शरीर अपना तापमान नियंत्रित नहीं कर पाता है और टेंप्रेचर लगातार बढ़ता चला जाता है।

शरीर का ताप बढ़ने के बाद भी पसीना बिल्कुल नहीं आ रहा होता है।

लगातार जी-मिचलाता है और उल्टी भी हो सकती है।

त्वचा पर लाल निशान, रैशेज या चकते दिख सकते हैं।

दिल की धड़कने तेज रहती हैं।

सिर में दर्द बना रहता है।

मानसिक स्थिति बिगड़ने लगती है, कुछ भी सोचने-समझने की शक्ति नहीं रहती है।

कुछ सोचने की कोशिकर करो तो चीजें याद नहीं आती हैं।

बुखार बढ़ता जाता है।

त्वचा रूखी लेकिन बहुत नर्म महसूस होती है।

 

लू लगने का कारण

 

ठंडे मौसम से या कहिए कि एसी रूम से अचानक तेज धूप और गर्मी में आ जाना।

गर्म हवाओं और धूप में अधिक समय बिताना।

तेज गर्मी के मौसम में अधिक एक्सर्साइज करना।

शरीर की आवश्यकता से कम पानी पीना।

गर्मी के मौसम में ठंडी तासीर की चीजों का सेवन ना करना या कम करना। जैसे, दही, खीरा, तरबूज इत्यादि।

सही कपड़ों का चुनाव ना करना। ऐसे कपड़े पहनने से बचें, जिनमें हवा पास ना होती हो। कॉटन पहनना सबसे सही है।

एल्कोहॉल का अधिक सेवन करना भी गर्मी के मौसम में भारी पड़ता है और लू लगने की वजह बनता है। क्योंकि इससे शरीर की तापमान को नियंत्रित करने की क्षमता कमजोर होती है।

 

लू लगने पर क्या करें

 

यदि किसी कारण तेज गर्मी में घर से बाहर निकलना पड़े तो नींबू पानी या इलेक्ट्रॉल पीकर निकलें।

सोडा, कोल्ड ड्रिंक, कॉफी और चाय से जितना हो सके दूर रहें। ये शरीर में पानी की मात्रा को कम करने काम करती है। इससे लू लगने की आशंका बढ़ जाती है।

धूप में निकलने से पहले कॉटन के कपड़े पहनें और फुल बाजू के कपड़े पहनें।

धूप से बचाव के लिए छाते का उपयोग करें। सिर को तौलिया से ठंडे या हैट पहनें।

तेज धूप और गर्म हवाओं में निकलने से बचें।

शरीर में फ्लूइड की मात्रा को पूरा करने के लिए सिर्फ ताजे पानी पर निर्भर ना रहें। बल्कि ठंडा दूध और नारियल पानी जैसे देसी पेय जरूर पिएं।

नाक और मुंह के हिस्से को मास्क से कवर रखें या फिर रुमाल बांधकर रखें।

गमछा, तौलिया या सूती स्कार्फ से अपने कान जरूर कवर करके रखें। कान ढंके रहने पर शरीर का तापमान नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।

 

पानी की बोतल साथ लेकर चलें और प्यास को बर्दाश्त ना करें।

कभी भी भूखे पेट धूप में या गर्म हवाओं में न जाएं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

कोरोना से प्रभावित बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 758 करोड़ की छूट

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...

19 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, इस दिन से विक्रम संवत 2083

By User 6 / March 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...

रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, टिंबर और सरिया फैक्ट्री जली

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उरला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित टिंबर और सरिया से जुड़ी एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसने...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की कार्रवाई, कई निर्माण ढहाए

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 मार्च 2026। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न गांवों में कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम ने बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध...

रायपुर में दो दिवसीय आदि परब का रंगारंग आगाज, जनजातीय संस्कृति की झलक

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। राजधानी रायपुर में जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को समर्पित दो दिवसीय आदि परब का रंगारंग आगाज हुआ। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के साथ तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और झारखंड के आदिवासी लोक कलाकार भाग ले रहे हैं।...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *