Google Analytics Meta Pixel अब नई Corona Vaccine से मिली अच्छी खबर, जल्द मिलेगी Emergency अप्रूवल - Ekhabri.com

अब नई Corona Vaccine से मिली अच्छी खबर, जल्द मिलेगी Emergency अप्रूवल

जॉनसन ऐंड जॉनसन कंपनी ने दावा किया है कि वह अपनी कोरोना वायरस वैक्‍सीन का फेज 3 ट्रायल शुरू कर रही है। शुरुआती स्‍टेज में वैक्‍सीन ने पॉजिटिव रिजल्‍ट्स दिए हैं। अब फेज 3 ट्रायल में वैक्‍सीन को 60,000 लोगों पर आजमाया जाएगा। इसके लिए अमेरिका और दुनियाभर में 200 जगहें चुनी गई हैं। इससे जॉनसन ऐंड जॉनसन की वैक्‍सीन दुनिया की 10वीं ऐसी कोरोना वैक्‍सीन बन गई है जो फेज 3 ट्रायल में पहुंची है। वहीं अमेरिका की यह चौथी ऐसी वैक्‍सीन है। कंपनी ‘नॉट फॉर प्रॉफिट’ के तहत यह वैक्‍सीन डेवलप कर रही है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो 2021 की शुरुआत तक इसे इमर्जेंसी अप्रूवल मिल जाएगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी जॉनसन ऐंड जॉनसन की वैक्‍सीन को लेकर बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि ‘हम अमेरिकंस से वैक्‍सीन ट्रायल्‍स में शामिल होने की अपील करते हैं, यह देश के लिए बहुत अच्‍छा काम होगा।’ वहीं दवा कंपनी के चेयरमैन एलेक्‍स गोर्स्‍की ने कहा कि ‘कोविड-19 महामारी को खत्‍म करना ही हमारा मकसद है।’

जॉनसन ऐंड जॉनसन ने कहा कि उसे उम्‍मीद है कि दिसंबर तक यह साफ हो जाएगा कि वैक्‍सीन असरदार है या नहीं। मॉडर्ना और अस्‍त्राजेनेका ने भी लगभग इसी वक्‍त तक वैक्‍सीन के असर को लेकर नतीजे आने की बात कही है। फाइजर ने कहा है कि वह अक्‍टूबर तक वैक्‍सीन को लेकर अपडेट देगी।

जॉनसन ऐंड जॉनसन की वैक्‍सीन सर्दी-खांसी देने वाले एडेनोवायरस की सिंगल डोज पर आधारित है। इसमें नए कोरोना वायरस के स्‍पाइक प्रोटीन को भी शामिल किया गया है। कंपनी ने यही तकनीक इबोला वैक्‍सीन के लिए भी इस्‍तेमाल की थी जिसे इस साल जुलाई में यूरोपियन कमिशन ने अप्रूवल दिया है।

Read Also  खुशखबरी, त्योहारी छुट्टी की हुई घोषणा

अमेरिका के टॉप हेल्‍थ एक्‍सपर्ट डॉ एंथनी फाउची ने कहा, “Sars-CoV-2 की पहचान होने के महज 8 महीनों के भीतर अमेरिका में कोविड-19 की चार वैक्‍सीन फेज 3 क्लिनिकल टेस्टिंग में पहुंच गई हैं। यह साइंटिफिक कम्‍युनिटी के लिए अभूतपूर्व सफलता है।” अमेरिका ने जॉनसन ऐंड जॉनसन को ‘ऑपरेशन वार्प स्‍पीड’ के तहत 1.45 बिलियन डॉलर रुपए दिए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर लोकभवन में विधि-विधान से हुई पूजा

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोकभवन में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।   राज्यपाल ने पूजा-अर्चना...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *