ड्रग रैकेट में एनसीबी की रडार पर इस समय 50 फिल्मी कलाकार, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। इसमें कई बी-ग्रेड फिल्मों से भी जुड़े लोग हैं। इसके बाद NCB अब बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन पर पूरी तरह से एक्शन में आ गई है। इस बीच फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा आज सुबह पूछताछ के लिए एनसीबी गेस्टहाउस पहुंच गई हैं। समन तो रकुलप्रीत सिंह को भी भेजा गया था, लेकिन उनकी टीम ने समन मिलने से इनकार कर दिया था। रकुलप्रीत आज एनसीबी दफ्तर नहीं पहुंची। अब वह कल एनसीबी के दफ्तर पहुंचेगी। एनसीबी जया साहा और श्रुति मोदी से भी आज पूछताछ करेगी।
इससे पहले बुधवार को एनसीबी ने 5 सिलेब्स को समन भेजा था। एक-दो दिन में दीपिका पादुकोण से भी पूछताछ होनी है। दीपिका गोवा में है और वह गुरुवार को ही गोवा से मुंबई आने वाली हैं। एनसीबी सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि बॉलीवुड में ड्रग्स का बड़ा नेटवर्क है और यह संख्या 50 से अधिक भी हो सकती है। इसमें कई ए-लिस्टर्स एक्टर्स, प्रोड्यूसर्स के नाम शामिल हैं। एनसीबी पेडलर्स से पूछताछ के आधार पर यह लिस्ट तैयार कर रही है। सभी के खिलाफ शुरुआती सुबूत जुटाने की कोशिश हो रही है, जिसके बाद इन सभी को समन भेजा जाएगा।
वहीं दूसरी तरफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) मुंबई में एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है। एनसीबी की टीम कई स्थानों पर पहुंची है। टीवी एक्टर सनम-अबिगेल से मिली जानकारी के बाद एनसीबी मुंबई में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग एंगल पर हो रही जांच में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां फंसती दिखाई दे रही है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दीपिका पादुकोण, रकुलप्रीत सिंह, साराअली खान, श्रद्धा कपूर सहित कई बॉलीवुड सेलेब्रिटी को समन भेजा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By User 6 /
August 27, 2026 /
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...
By User 6 /
August 27, 2026 /
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By User 6 /
August 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...