गुजरात के सूरत में हजिरा स्थित तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के गैस प्रसंस्करण संयंत्र में गुरुवार तड़के आग लग गई। इसके बाद लगातार तीन ज़बरदस्त धमाकों हुए। आग और धमाके से अफ़रातफ़री मच गयी। इस दुर्घटना से पाइप लाइन और कुछ उपकरणों को नुक़सान पहुंचा है। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की 12 गाड़ियां पहुंची हैं।
इस घटना के संबंध में कलक्टर धवल पटेल ने बताया कि आग तड़के लगभग तीन बजे लगा। इससे तीन धमाके भी हुए। इसके चलते ऑन-साइट इमर्जेन्सी ज़ाहिर कर दी गयी थी और आग पर क़ाबू पाने की प्रक्रिया भी शीघ्रता से शुरू हो गयी थी। इस बीच, ओएनजीसी ने आधिकारिक सूचना देते हुए बताया कि गैस प्रॉसेसिंग प्लांट में लगी थी। इस पर क़ाबू पा लिया गया है, इस दुर्घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।
640 हेक्टेयर में फैले इस विशाल संयंत्र में मुंबई से लगभग 240 किमी लम्बी समुद्री पाइप लाइन के ज़रिए गैस लायी जाती है। संयंत्र के ज़रिए एलपीजी, नेफथा, एटीएफ, एचएसडीएन प्रोपेन आदि गैस ईंधन का उत्पादन होता है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि धमाका इतना ज़ोरदार था कि इसकी आवाज़ कई किमी तक सुनी गयी। गहरे धुएं के ग़ुबार से पूरा आसमान भर गया था। आग की लपटें भी बहुत दूर से देखी जा सकती थीं। समझा जाता है कि धमाके से संयंत्र के पाइप लाइन को ख़ासा नुक़सान हुआ है। दुर्घटना के सम्बंध में प्रक्रिया के अनुसार ओएनजीसी आंतरिक जांच कर सकती है।
ओएनजीसी ने एक बयान में कहा, ‘आज सुबह हजीरा गैस प्रसंस्करण संयंत्र में आग लग गई। आग पर काबू पा लिया गया है। कोई भी हताहत या घायल नहीं हुआ है।’ शुरुआती जानकारी के अनुसार सूरत में हजीरा स्थित ओएनजीसी के दो टर्मिनलों पर सुबह लगभग 3:30 बजे लगातार तीन धमाके हुए। धमाके के बाद बड़े पैमाने पर आग लगी थी जिसे दूर से देखा जा सकता था। वहीं एहतियात के तौर पर सभी टर्मिनलों को बंद कर दिया गया है। गैस को मुंबई के अपतटीय से पाइपलाइन के माध्यम से ओएनजीसी के सूरत संयंत्र में पहुँचाया जाता है, जहां रिफानिंग प्रॉसेस होती है। फिर, एचवीजे पाइपलाइन (हजीरा विजयपुर, जगदीशपुर) के जरिए इसे विभिन्न उद्योगों के साथ-साथ देश के छह राज्यों में घरेलू उपयोग के लिए ले जाया जाता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...