जॉनसन ऐंड जॉनसन कंपनी ने दावा किया है कि वह अपनी कोरोना वायरस वैक्सीन का फेज 3 ट्रायल शुरू कर रही है। शुरुआती स्टेज में वैक्सीन ने पॉजिटिव रिजल्ट्स दिए हैं। अब फेज 3 ट्रायल में वैक्सीन को 60,000 लोगों पर आजमाया जाएगा। इसके लिए अमेरिका और दुनियाभर में 200 जगहें चुनी गई हैं। इससे जॉनसन ऐंड जॉनसन की वैक्सीन दुनिया की 10वीं ऐसी कोरोना वैक्सीन बन गई है जो फेज 3 ट्रायल में पहुंची है। वहीं अमेरिका की यह चौथी ऐसी वैक्सीन है। कंपनी ‘नॉट फॉर प्रॉफिट’ के तहत यह वैक्सीन डेवलप कर रही है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो 2021 की शुरुआत तक इसे इमर्जेंसी अप्रूवल मिल जाएगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी जॉनसन ऐंड जॉनसन की वैक्सीन को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘हम अमेरिकंस से वैक्सीन ट्रायल्स में शामिल होने की अपील करते हैं, यह देश के लिए बहुत अच्छा काम होगा।’ वहीं दवा कंपनी के चेयरमैन एलेक्स गोर्स्की ने कहा कि ‘कोविड-19 महामारी को खत्म करना ही हमारा मकसद है।’
जॉनसन ऐंड जॉनसन ने कहा कि उसे उम्मीद है कि दिसंबर तक यह साफ हो जाएगा कि वैक्सीन असरदार है या नहीं। मॉडर्ना और अस्त्राजेनेका ने भी लगभग इसी वक्त तक वैक्सीन के असर को लेकर नतीजे आने की बात कही है। फाइजर ने कहा है कि वह अक्टूबर तक वैक्सीन को लेकर अपडेट देगी।
जॉनसन ऐंड जॉनसन की वैक्सीन सर्दी-खांसी देने वाले एडेनोवायरस की सिंगल डोज पर आधारित है। इसमें नए कोरोना वायरस के स्पाइक प्रोटीन को भी शामिल किया गया है। कंपनी ने यही तकनीक इबोला वैक्सीन के लिए भी इस्तेमाल की थी जिसे इस साल जुलाई में यूरोपियन कमिशन ने अप्रूवल दिया है।
अमेरिका के टॉप हेल्थ एक्सपर्ट डॉ एंथनी फाउची ने कहा, “Sars-CoV-2 की पहचान होने के महज 8 महीनों के भीतर अमेरिका में कोविड-19 की चार वैक्सीन फेज 3 क्लिनिकल टेस्टिंग में पहुंच गई हैं। यह साइंटिफिक कम्युनिटी के लिए अभूतपूर्व सफलता है।” अमेरिका ने जॉनसन ऐंड जॉनसन को ‘ऑपरेशन वार्प स्पीड’ के तहत 1.45 बिलियन डॉलर रुपए दिए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By User 6 /
August 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...