Google Analytics Meta Pixel फरीदाबाद में छोटे भाई ने बड़ी बहन की हत्या की - Ekhabri.com

फरीदाबाद में छोटे भाई ने बड़ी बहन की हत्या की

444
444

फरीदाबाद-हरियाणा के फरीदाबाद में मोबाइल यूज करने से टोकने पर छोटे भाई ने बड़ी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह फरार होकर उत्तराखंड चला गया फिर फरीदाबाद आकर छुप गया। वारदात के वक्त पेरेंट्स घर से बाहर थे। वह अगले दिन लौटे तो बेटी की लाश मिली। उसके गले पर निशान थे।पेरेंट्स ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उत्तराखंड से फरीदाबाद लौटे आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।24 मई को अगवानपुर स्थित ओम एनक्लेव में रहने वाले श्याम सुंदर पांडे अपनी पत्नी प्रेम प्रभा पांडे के साथ शादी में यूपी के गोरखपुर गए हुए थे। 25 मई को वे लौटे तो वहां बेटी अनन्या (22) की लाश पड़ी मिली। बेटा प्रियांशु भी घर पर नहीं था।लड़की की हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। लड़की के गले पर निशान थे। जिससे पता चला कि अनन्या की गला दबाकर हत्या की गई है। प्रियांशु वारदात के बाद से ही फरार था, इसके कारण उस पर पुलिस का शक गहरा गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनन्या हत्या की जांच क्राइम ब्रांच डीएलएफ को सौंपी गई थी। पुलिस ने इस मामले में 26 मई को हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस ने छानबीन के बाद अब इस मामले में अनन्या के भाई प्रियांशु (19) को फरीदाबाद के इस्माइलपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर 3 दिन की रिमांड पर लिया है।पुलिस पूछताछ में प्रियांशु ने कबूल किया कि मोबाइल की वजह से उसने बहन की हत्या की। उसने कहा- माता-पिता शादी में गए थे। घर पर मैं और बड़ी बहन अनन्या थे। मैं पढ़ाई छोड़ कर मोबाइल पर ही लगा रहता था। इस पर अनन्या बार-बार टोक रही थी। हत्या के दिन भी अनन्या ने मोबाइल की वजह से उसे डांटा। अनन्या ने कहा कि मोबाइल छोड़कर पढ़ाई कर ले। इससे उसे गुस्सा आ गया। उसने अनन्या का गला दबा दिया।

Read Also  मोदी सरकार पेट्रोल डीजल में गरीब जनता से वसूली कर रही – कांग्रेस

बहन की हत्या के बाद डर लगा तो भाग निकला
प्रियांशु ने पुलिस को आगे बताया- बहन मर गई। उसकी हत्या के बाद मैं डर गया। मैंने खुद को बचाने की योजना बनानी शुरू कर दी। मैंने सोचा कि यहां से भाग जाऊंगा और घर के बाहर होने की वजह से कोई मुझ पर शक नहीं करेगा। इस वजह से वह घर से पहले उत्तराखंड में देहरादून और फिर मसूरी चला गया। कुछ दिन वह वहीं छिपा रहा और बाद में इस्माइलपुर आ गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

कोंडागांव के बन्नूराम बैद को मिलेगा शिल्प गुरु अवार्ड 2025

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, धर्मांतरण करने के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। धर्म परिवर्तन करने के बाद आरक्षण का लाभ लेने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। देश की शीर्ष अदालत ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि हिंदू...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *