शिक्षित बेरोजगार गरीब युवाओं के पास रोजगार नहीं होने के कारण उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। रोजगार नहीं होने के कारण वे परिवार की मदद नहीं कर पाते है। ऐसी स्थिति में वे बाहर जाकर नौकरी की तलाश करते हैं। फिर भी कई को कोई जॉब नहीं मिलता और पैसों की कमी हो जाती है। इससे उनकी परेशानी बढ़ जाती है। सरकार उन लोगों को रोजगार मिलते तक आर्थिक सहायता प्रदान करने और उनके परिवार की कुछ जरूरतें पूरा करने का संकल्प लिया, ताकि वे अपने परिवार पर बोझ न बन सकें। छत्तीसगढ़ सरकार ने ऐसे युवाओं को आर्थिक सहायता करने के उद्देश्य से बेरोजगारी भत्ता योजना शुरू की है। यह वित्तीय सहायता युवाओं को अपना घर छोड़कर बाहर जाने की मजबूरी नहीं आने देगी। इस योजना के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेरोजगार युवाओं को केवल भत्ता देकर राहत देने की जगह उन्हें राज्य में ही रोजगार दिलाने और रोजगार ढूंढने में सहायता करने की भी पहल की है।
इस योजना के माध्यम से शिक्षित बेरोजगार युवाओं को वित्तीय सहायता प्रदान किया जाता है। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता की राशि रोजगार मिलने तक प्रदान की जाएगी। इस योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह सहायता राशि रोजगार मिलने तक दी जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 1 अप्रैल को राज्य के 70 हजार युवाओं को यह सौगात देकर योजना की शुरुआत की। ऐसे युवाओं को बेरोजगारी भत्ते की पहली किस्तौ के रूप में 17.50 करोड़ की राशि आनलाइन जारी की गई। इस योजना के तहत अब तक 70 हजार युवाओं का बेरोजगारी भत्ता स्वीकृत किया जा चुका है। बेरोजगारी भत्ता के पोर्टल पर एक लाख 27 हजार बेरोजगार युवाओं ने आवेदन किया था। हालांकि बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए आवेदन करने की कोई अंतिम तिथि निर्धारित नहीं है। पोर्टल सभी दिनों के लिए 24 घंटे खुला है।
आवेदक इस पोर्टल पर सुविधा अनुसार कभी भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि योजना के पात्रता की कुछ शर्तें हैं। आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना आवश्यक है। आवेदन किए जाने वाले वर्ष के 1 अप्रैल को आवेदक की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम हायर सेकेण्डरी यानी 12वीं कक्षा पास हो। साथ ही छत्तीसगढ़ के किसी भी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में पंजीकृत हो।
आवेदन के वर्ष की 1 अप्रैल की स्थिति में हायर सेकेण्डरी या उससे अधिक योग्यता से उसका रोजगार पंजीयन न्यूनतम दो वर्ष पुराना हो। आवेदक की स्वयं का आय का कोई स्रोत न हो। उसके परिवार के सभी स्रोतों से वार्षिक आय 2.50 लाख रूपए से अधिक न हो। तहसीलदार या उच्च राजस्व अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र बेरोजगारी भत्ता की आवेदन तिथि से 1 वर्ष के अंदर ही बना हो। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप बेरोजगारी भत्ते की राशि 2,500 रुपये सीधे आवेदकों के बैंक खाते में डीबीटी द्वारा ट्रांसफर हो रही है। इसके अलावा बेरोजगारी भत्ता पाने वालों को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार योग्य बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 27, 2026 /
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
रायपुर। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नेपाल में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी और...
By User 6 /
August 27, 2026 /
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
जशपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी में आयोजित ‘रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। क्षेत्र की माताओं और बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी।...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है। # छत्तीसगढ़ पर्यटन...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
मुंबई। इमरान हाशमी इन दिनों अपनी पिछली फिल्म ‘आवारापन 2’ की सफलता के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने की तैयारी में हैं। उनकी अगली फिल्म ‘Gunmaaster G9’ का टीजर रिलीज हो गया है और पहली झलक...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
रायपुर। रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालोद जिले के डौंडीलोहारा में आयोजित महतारी वंदन सम्मान समारोह में प्रदेश की 67 लाख 28 हजार 918 महिलाओं के...