Google Analytics Meta Pixel नवाचारों को स्टार्टअप तथा लघु-मध्यम उद्योगों के रूप में स्थापित करें: डॉ. चंदेल - Ekhabri.com

नवाचारों को स्टार्टअप तथा लघु-मध्यम उद्योगों के रूप में स्थापित करें: डॉ. चंदेल

एग्री बिजनेस इनक्यूबेशन के पांचवें सत्र कॉहोर्ट 5.0 का शुभारंभ

परियोजना के तहत 189 स्टार्टअप्स का इन्क्यूबेशन, 76 स्टार्टअप्स को पौने आठ करोड़ रूपए का अनुदान

रायपुर-  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के रफ्तार एग्री बिजनेस इनक्यूबेशन सेन्टर (आई.जी.के.वी. राबी) द्वारा आज वर्ष 2023-24 के लिए पांचवां स्टार्टअप सत्र कॉहोर्ट 5.0 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एवं कॉहोर्ट 5.0 का लॉन्च इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. अजय वर्मा ने की। इस अवसर पर संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. विवेक त्रिपाठी, निदेशक प्रक्षेत्र एवं बीज डॉ. एस.एस. टुटेजा, अधिष्ठाता छात्रकल्याण डॉ. संजय शर्मा, कृषि महाविद्यालय के प्रभारी अधिष्ठाता डॉ. ए.एस. कोटस्थाने, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय डॉ. विनय पाण्डेय, खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. ए.के. दवे एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।  इस अवसर पर कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने नवीन सत्र हेतु चयनित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि आई.जी.के.वी राबी के अंतर्गत पिछले चार वर्षाेें में नवाचारों को मूर्त रूप देने तथा स्टार्टअप्स की स्थापना हेतु उल्लेखनीय कार्य हुए हैं और आज यह केन्द्र स्टार्टअप्स की स्थाना हेतु देश में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का मुख्य लक्ष्य नवीन विचारों को स्टार्टअप्स के रूप में स्थापित करना तथा उसके पश्चात स्टार्टअप्स को लघु एवं मध्यम उद्योगों के रूप में रूपांतरित करना होना चाहिए। उन्होंने समस्त प्रतिभागियों से आव्हान किया कि वे अपने नवाचारों को स्टार्टअप्स तथा लघु एवं मध्यम उद्योग के रूप में स्थापित कर सफल उद्यमी बने तथा दूसरों को भी रोजगार प्रदान करने का कार्य करें।इस अवसर पर आई.जी.के.वी राबी के प्रमुख एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. हुलास पाठक ने स्वागत उद्बोधन देते हुए आई.जी.के.वी राबी की टीम और गतिविधियों तथा उपलब्धियों के बोरे में विस्तार से अतिथियों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कॉहोर्ट 5.0 कार्यक्रम के तहत कुल 47 कृषि उद्यमियों और कृषि स्टार्टअपस को इनक्यूबेट किया गया है, जिनमें से 25 स्टार्टअप अभिनव 5.0 के लिए चुने गए हैं और 22 स्टार्टअप उद्भव 5.0 कार्यक्रम के तहत चुने गए हैं। उन्होंने बताया कि 10 महिला स्टार्टअप संस्थापकों ने भी कॉहोर्ट 5.0 के लिए इनक्यूबेट किया है।    उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर कृषि व्यवसाय और ग्रामीण प्रबंधन विभाग में कृषि सहयोग और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा समर्थित आर.के.वी.वाय. रफ्तार एग्री बिजनेस इनक्यूबेटर (आई.जी.के.वी. राबी) परियोजना को क्रियान्वित कर रहा हे। इस परियोजना का प्रारंभ वित्तीय वर्ष 2018-19 किया गया था। यह परियोजना कौशल विकास और वित्तीय सहायता के माध्यम से नवाचार और कृषि उद्यमिता को मजबूत और प्रोत्साहित कर रहा है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य वित्तीय सहायता प्रदान करके कृषि उद्यमिता और कृषि व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और कृषि संबद्ध गतिविधियों में उद्यम निर्माण के लिए नवाचारों और प्रौद्योगिकियों का दोहन करके ऊष्मायन पारिस्थितिकी तंत्र का पोषण करना है। आई.जी.के.वी. राबी के स्थापना के बाद से अब तक कुल 189 कृषि स्टार्टअप्स को इनक्यूबेट किया है, जिनमें से 76 स्टार्टअप्स को 7.79 करोड़ रूपये का सरकारी अनुदान प्राप्त हुआ है। इस परियोजना के तहत केन्द्र द्वारा कृषि व्यवसाय ऊष्मायन कार्यक्रम के तहत स्टार्टअप्स ने 750 से अधिक नवीन उत्पादों का विकास किया है और 40 हजार से अधिक ग्राहकों को सेवा प्रदान की है। इनक्यूबेटेड स्टार्टअप्स ने अपने इनोवेशन के लिए 40$ आईपी के लिए आवेदन किया है। पिछले कुछ वर्षाें में इन अनुशंसित स्टार्टअप्स का संचयी राजस्व बढ़कर 32 करोड़ रूपए से अधिक हो गया है। इन स्टार्टअप्स ने अपने अभिनव उत्पादों के माध्यम से 50 हजार से अधिक किसानों के जीवन को प्रभावित किया है और 750 से अधिक जनशक्ति का प्रत्यक्ष रोजगार और 4 हजार से अधिक अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित किया है। आई.जी.के.वी. राबी, रायपुर और स्टार्टअप्स को विभिन्न राज्य और राष्ट्रीय स्तर के प्लेटफार्माें पर 40 से अधिक पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। आई.जी.के.वी. राबी देश भर के कृषि विश्वविद्यालयों और आई.आई.एम. जैसे राष्ट्रीय संस्थानों के बीच एक प्रमुख कृषि व्यवसाय इनक्यूबेटर है, जिसे वर्ष 2022 में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बेस्ट इनक्यूबेशन लैब के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *