Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ के सम्मान समारोह व स्नेह सम्मेलन में हुए शामिल, अधिकारियों को किया सम्मानित - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ के सम्मान समारोह व स्नेह सम्मेलन में हुए शामिल, अधिकारियों को किया सम्मानित

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज छत्तीसगढ़ वित्त सेवा अधिकारी संघ के सम्मान समारोह व स्नेह सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 2015 के बाद सेवानिवृत्त हुए वित्त विभाग के अधिकारियों को सम्मानित किया। उन्होंने राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ की स्मारिका ‘सुनिधि’ का भी विमोचन किया।

IMG 20230624 WA0035

इस दौरान वित्त विभाग के सचिव अंकित आनंद, कोष एवं लेखा संचालक नीलकंठ टीकाम, पेंशन संचालक नम्रता गांधी और संस्थागत वित्त की विशेष सचिव एवं संचालक शीतल वर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वित्त और चित्त में गहरा संबंध है। जब वित्त बढ़िया हो तो चित्त भी बढ़िया होता है। वित्त विभाग पूरे प्रदेश की व्यवस्था के लिए धमनी का काम करता है। जहां जितनी जरूरत हो वहां उतनी राशि वित्त विभाग आबंटित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के वित्तीय प्रबंधन में वित्त विभाग अच्छा काम कर रहा है। कोरोना संकट का समय राज्य की वित्तीय व्यवस्था के लिए परीक्षा का समय था। उस भीषण संकट के दौर में भी वित्तीय सेवा से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों ने राज्य की अर्थव्यवस्था को संभाले रखा। जब देश में चारों ओर मंदी का वातावरण था, तब भी छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था गतिशील रही।

IMG 20230624 WA0032

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिन अधिकारियों का सम्मान हुआ है उनका मैं अभिनंदन करता हूं। पुरानी पेंशन योजना लागू करना राज्य के अधिकारियों-कर्मचारियों की पुरानी मांग थी। हमने इसे लागू करने का फैसला किया तो केंद्र सरकार ने इस पर असहयोगात्मक रवैया अपनाया। बावजूद इसके वित्त विभाग की कार्यकुशलता से पुरानी पेंशन योजना को प्रदेश में सफलतापूर्वक लागू किया गया है।

Read Also  कलिंगा विश्‍वविद्यालय ने डॉक्‍टर दिवस पर डॉक्‍टरों को किया सम्‍मानित

IMG 20230624 WA0033

कार्यक्रम में वित्त विभाग के सचिव अंकित आनंद ने कहा कि राज्य शासन की नीतियों और योजनाओं को लागू करने में वित्त सेवा के अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे शासन के दिशा-निर्देशों के साथ मितव्ययता बरतते हुए वित्तीय प्रबंधन करते हैं। उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए सम्मान समारोह और स्नेह सम्मेलन के आयोजन के लिए राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि संघ द्वारा आगे भी इस तरह के आयोजन होते रहेंगे। कार्यक्रम में राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ के अध्यक्ष के.एल. रवि और महासचिव सचिन शर्मा सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं राज्य वित्त सेवा के अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

महाकाल की नगरी की बेटी, विश्व ताज की दावेदार

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
  देवी के स्वरूप में ‘डांस ऑफ द वर्ल्ड’ में बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा, आज मिस वर्ल्ड के ताज के लिए 111 सुंदरियों के बीच मुकाबला ==उज्जैन से अशोक महावर उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल...

कोसा और हथकरघा को मिलेगा नया बाजार, टेक्सटाइल निवेश पर CM साय की बड़ी पहल

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *