Google Analytics Meta Pixel कोण्डागांव के केशकाल घाट में तेज गति से जारी है पेंच रिपेयर कार्य - Ekhabri.com

कोण्डागांव के केशकाल घाट में तेज गति से जारी है पेंच रिपेयर कार्य

कोण्डागांव जिले में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-30 के पेंच रिपेयर कार्य को तेजी के साथ किया जा रहा है। पेंच रिपेयर कार्य को तकनीकी मापदण्डों एवं गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करने के लिए पांच उप अभियंताओं की ड्यूटी लगायी गयी है। वहीं तकनीकी मानिटारिंग की जिम्मेदारी राष्ट्रीय राजमार्ग के अनुविभागीय अधिकारी को सौंपी गयी है। केशकाल घाट में पेंच रिपेयर कार्य को नियत समय में पूरा करने के लिए चार नवंंबर से 11 नवंबर तक भारी मालवाहकों के आवागमन हेतु वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है।

 

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप जिले में सड़कों के मरम्मत एवं संधारण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करने हेतु सकारात्मक पहल किया जा रहा है। इस दिशा में कलेक्टर दीपक सोनी ने सर्वप्रथम बस्तर की लाईफ लाईन मानी जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के केशकाल घाट में सड़क मरम्मत को प्राथमिकता दी है। उन्होने आम जनता की सहूलियत के मद्देनजर बस्तर अंचल के इस महत्वपूर्ण सड़क के मरम्मत कार्य को आगामी 11 नवम्बर तक अनवरत चलाया जा कर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये है। इस ओर पेंच रिपेयर कार्य को योजनाबद्ध ढंग से द्रुत गति के साथ संचालित किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। केशकाल घाट में पेंच रिपेयर कार्य को निर्बाध गति से संचालित करने के फलस्वरूप उक्त मार्ग पर केवल बसों एवं छोटी चौपहिया वाहनों सहित दुपहिया वाहनों को आवाजाही करने की सुविधा दी जा रही है।

 

भारी मालवाहकों के लिए केशकाल विश्रामपुरी चौक से व्हाया विश्रामपुरी, बोरई, सिहावा-नगरी एवं धमतरी होकर रायपुर पहुंचने वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है। वहीं एक अन्य वैकल्पिक मार्ग माकड़ी ढाबा से भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, नारायणपुर होकर कोण्डागांव तक भारी मालवाहनंे पहुंच सकती हैं। इन वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने के लिए संबंधित परिवहन संघों एवं संगठनों से आग्रह किया गया है। उक्त वैकल्पिक मार्ग का उपयोग सुनिश्चित किये जाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी है। इन अधिकारियों ने उक्त दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर केशकाल घाट से होकर जाने वाले बोरगांव के एक मालवाहक ट्रक के विरूद्ध कार्यवाही कर 20 हजार रुपये अर्थदंंड वसूली गयी है।

Read Also  इंदिरा गांधी ने अपनी दूर-दृष्टि और पक्के इरादों से भारत के विकास को दी नई दिशा : मुख्यमंत्री बघेल

 

केशकाल घाट में पेंच रिपेयर कार्य की नियमित मानिटरिंग कर रहे एसडीएम शंकर लाल सिन्हा ने बताया कि कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार केशकाल घाट में पेंच मरम्मत कार्य को नियत समय सीमा में पूर्ण करने हेतु तेजी के साथ अनवरत कार्य चलाया जा रहा है। इस ओर कार्य एजेंसी के सड़क मरम्मत की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और इस के लिए पांच उप अभियंताओं तथा अनुविभागीय अधिकारी राष्ट्रीय राजमार्ग को जिम्मेदारी को सौंपी गयी है।

 

विधायक केशकाल नेताम ने सड़क मरम्मत कार्य की ली जानकारी
बस्तर अंचल के एक बड़े हिस्से को जोड़ने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 30 की महत्ता को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण संतराम नेताम ने केशकाल घाट में पेंच रिपेयर कार्य की जानकारी ली और उक्त सड़क मरम्मत कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करने कहा। वहीं उन्होने बस्तर क्षेत्र की जनता की सुविधा के मद्देनजर उक्त सड़क मरम्मत कार्य को अतिशीघ्र पूर्ण किये जाने कहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...