रक्षाबंधन पर सालों से चली आ रही परंपरा का उज्जैन में इस साल भी निर्वहन किया गया. इस बार भी भस्मारती से पहले विधि-विधान के साथ सबसे पहली राखी बाबा महाकाल को बांधी गई.
रक्षाबंधन बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार किया गया.
उज्जैन।(अशोक महावार), पूरे देश में आज भाई-बहन के त्योहार रक्षाबंधन मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में रक्षाबंधन पर सालों से चली आ रही परंपरा का उज्जैन में फिर से निर्वहन किया गया. रक्षाबंधन पर सबसे पहली राखी बाबा महाकाल को बांधी गई. इस दौरान महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार किया गया. भस्मारती से पहले विधि-विधान के साथ बाबा महाकाल को राखी बांधी गई जिसके पश्चात सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया गया.
परंपरानुसार आज भी रक्षाबंधन पर्व की शुरूआत भगवान महाकाल के दरबार से हुई. इसी परंपरा का निर्वहन भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल को राखी बांधकर किया गया. राखी बांधने के पूर्व नंदी हॉल और गर्भगृह में फूलो से आकर्षक शृंगार किया गया था. इसके बाद सवा लाख लड्डुओं का महाभोग भी बाबा को अर्पित किया गया. यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है कि सबसे पहले हर त्योहार बाबा महाकाल के मंदिर से ही आरंभ किया जाता है. इसके अलावा शहर के अन्य मंदिरों में भी भगवान को राखी बांधी जाती है.
शाम को मंदिर प्रांगण में बैंड देगा धार्मिक भजनों की प्रस्तुति
भस्मारती के पुजारी पंडित महेश गुरु ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार आज अलसुबह भी पुजारी परिवार द्वारा भगवान महाकाल को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व की शुरूआत की गई जिसके बाद भगवान महाकाल की भस्मारती में सवा लाख लड्डुओं का महाभोग भी लगाया गया. जिसे आज दिनभर श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा. शाम को मंदिर प्रांगण में नागपुर का प्रसिद्ध बैंड धार्मिक भजनों की प्रस्तुति भी देगा.
पंडे व पुरोहित परिवार की महिलाएं आज सुबह भस्मआरती के पहले ब्रह्म मुहूर्त मे राजाधिराज महाकाल को राखी बांधने पहुंची थीं. जहं इन्होंने बाबा का मंगलगान व मंत्रोच्चार कर राखी बांधी और विश्व शांती की कामना भी की गई. बाबा महाकाल के मंदिर में यह परंपरा कई सालों से चली आ रही है. सावन पूर्णिमा तिथि और भद्रारहित काल पर हर वर्ष रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है. लेकिन इस साल रक्षाबंधन की तारीख को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है. कुछ पंडितों और ज्योतिष के जानकारो का कहना है कि इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 11 अगस्त को मनाना शुभ रहेगा, तो वहीं कुछ का कहना है कि राखी 12 अगस्त को मनाना श्रेष्ठ रहेगा.
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...