Google Analytics Meta Pixel करंजी के छात्र-छात्राओं ने पेड़ को बांधा रक्षा सूत्र - Ekhabri.com

करंजी के छात्र-छात्राओं ने पेड़ को बांधा रक्षा सूत्र

कोंडागांव। रक्षा बंधन के पावन अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी के छात्र छात्राओं ने प्रतिवर्ष की तरह साल वृक्ष को बड़ी सी राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए रक्षाबंधन का त्योहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत में संस्था मे अध्यनरत छात्र छात्राओं एवं शाला परिवार के सदस्यों ने विशाल राखी बनाकर,विशाल रैली के रूप में गांव के समीप के खूबसूरत साल वन में जाकर वहां के साल वृक्षों को विभिन्न आकर्षक राखियों को रक्षा सूत्र के रूप में बांधा गया। तत्पश्चात वहां उपस्थित सभी छात्र छात्राएं एवं शाला परिवार के सदस्यों ने जीवन भर पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम संयोजक टी. एंकट राव ने इस कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बस्तर के घने वन क्षेत्रों पर सतत चल रहे कुल्हाड़ी ना सिर्फ पर्यावरण प्रेमियों के लिए वरन अब यह आम जनों के लिए भी चिंता का सबब बन गई है।वहीं वन भूमि पट्टे के नाम पर पूरे बस्तर मे अब तक हजारों एकड़ भूमि के निरीह वृक्षों को अपनी कुर्बानी देनी पड़ रही है।इसी समस्या से निजात पाने के उद्देश्य से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी के छात्र छात्राओं ने अपने शिक्षकों की मदद से हरे भरे घने जंगलों की सुरक्षा तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश ग्रामवासियों को देने की सराहनीय पहल की। संस्था में अध्यनरत कक्षा 12 वीं के छात्र जयसिंह कोर्राम ने कहा कि वृक्षों के द्वारा ही पर्यावरण संतुलन बना रहता है। पेड़ पौधों से ही प्राण वायु मिलती है। छात्रा लिलेश्वरी कोर्राम ने कहा कि वृक्षों के महत्व के संदेश को ग्रामवासियों तक पहुंचाने के साथ साथ वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता लाने के लिए भी प्रतिवर्ष इस प्रकार के कार्यक्रम करना आवश्यक है। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य छात्र छात्राओं ने भी अपने विचार रखते हुए इस रक्षा सूत्र के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया एवं ग्रामवासियों को इस कार्य के लिए प्रेरित किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

नौनिहाल छात्रवृत्ति ने संवारा बेटी का भविष्य, पढ़ाई को मिली नई उड़ान

By User 6 / October 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’ को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से मिली मंजूरी

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई। सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर लंबे समय से बनी असमंजस की स्थिति अब खत्म होती नजर आ रही है। फिल्म की रिलीज को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सामने आई जानकारी के मुताबिक, संशोधित फिल्म...