रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई रक्षा खरीद प्रक्रिया 2020 (डीएपी) जारी की। इसमें देश को रक्षा उत्पादों का केन्द्र बनाने के उपायों पर जोर दिया गया। नई डीएपी में आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया और व्यापार में सुगमता पर विशेष जोर दिया गया है। रक्षा उपकरणों की खरीद में लगने वाले समय को कम करने और सरल प्रणाली के तहत तीनों सेनाओं द्वारा पूंजीगत बजट से जरूरी उत्पादों की खरीद पर भी बल दिया गया है।
नई प्रक्रिया में ऑफसेट से संबंधित दिशा-निर्देशों में भी बदलाव किया गया है। इसमें कहा गया है कि सरकारों के बीच और एक विक्रेता के मामले में ऑफसेट का प्रावधान लागू नहीं होगा। ऐसी कंपनियों को प्राथमिकता दी गई है जो ऑफसेट के बजाय भारत में ही उत्पादों के विनिर्माण की पेशकश करेंगी।
बाद में राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि ऑफसेट के दिशा-निर्देश बदले गए हैं और अब स्वयं उत्पाद बनाने वाली कंपनियों को उन कंपनियों की तुलना में अहमियत दी जाएगी, जो अलग-अलग कलपुर्जे तथा उपकरण बनाती हैं। विशेष प्रोत्साहन देने पर भी जोर दिया गया है। अब तीनों सेनाओं के लिए यह प्रावधान किया गया है कि वे आवश्यक सामान की खरीद निश्चित समय सीमा में पूंजीगत बजट के माध्यम से आसानी से कर सकते हैं।
नई रक्षा खरीद नीति के तहत आने वाले पांच सालों के भीतर भारतीय सेनाएं 2290 करोड़ रुपये उपयोग करेंगी। बैठक में डीएसी की ओर से सेना के लिए 72 हजार अतिरिक्त अमेरिकी सिंगसॉर असॉल्ट राइफल खरीदने को मंजूरी मिल गई। बता दें कि ये लेटेस्ट असॉल्ट राइफल हैं, जिनकी खरीद पर लगभग 780 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
सिंह ने कहा कि बॉय (इंडियन आईडीडीएम), मेक 1, मेक 2 , डिजायन और विकास एजेन्सी , आयुध निर्माणी , सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों तथा सामरिक साझेदारी माडल के तहत खरीद की श्रेणी ऐसे भारतीय विक्रेताओं के लिए आरक्षित रहेंगी जो स्वामित्व और निवासी भारतीय नागरिक के नियंत्रण से संबंधित मानदंडों को पूरा करते होंगे। सिंह ने कहा कि डीएपी में नयी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश नीति को ध्यान में रखते हुए इसे बढावा देने का प्रावधान किया गया है। इसमें यह ध्यान रखा गया है कि देश में रक्षा उत्पादन का केन्द्र बने जिससे आयात कम हो और निर्यात बढे तथा घरेलू उद्योग भी प्रभावित न हो। लगभग एक वर्ष में तैयार की गई डीएपी के लिए सभी संबंधित पक्षों से सिफारिश और सुझाव लिए गए थे। महानिदेशक (रक्षा खरीद ) अपूर्व चंद्रा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि रक्षा मंत्री ने डीएपी तैयार करने के लिए पिछले वर्ष अगस्त में एक समिति का गठन किया था। समिति ने गत मार्च में इस बारे में एक मसौदा तैयार किया था जिसे 21 सितम्बर को अंतिम रूप दिया गया था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 10, 2026 /
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...
By User 6 /
June 9, 2026 /
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...
By User 6 /
June 9, 2026 /
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...
By User 6 /
June 7, 2026 /
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...
By User 6 /
June 11, 2026 /
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...
By User 6 /
June 9, 2026 /
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...
By User 6 /
June 8, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में राहत मिलने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दोनों जारी की है। रायपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में अगले तीन से चार दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम...
By User 6 /
June 6, 2026 /
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...