Google Analytics Meta Pixel सुशांत सिंह राजपूत की विसरा रिपोर्ट आई सामने, शरीर में नहीं था Poison - Ekhabri.com

सुशांत सिंह राजपूत की विसरा रिपोर्ट आई सामने, शरीर में नहीं था Poison

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्‍ध मौत के केस में एम्स के पैनल की ओर से सौंपी गई विसरा रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में जुटी सीबीआई को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्‍स ने प्राइमरी रिपोर्ट,  विसरा रिपोर्ट और अटॉप्सी रिपोर्ट सौंप दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विसरा रिपोर्ट में सुशांत के बॉडी में जहर नहीं मिलने का जिक्र है। एम्स के डॉक्टरों को सुशांत के शरीर में किसी तरह का ऑर्गेनिक पॉइज़न नहीं मिला। साथ ही फोरेंसिक टीम ने कूपर हॉस्पिटल में हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी सवाल उठाया है।

दूसरी तरह सीबीआई की ही तरह एम्स के मेडिकल बोर्ड ने भी सुशांत मामले में कूपर अस्पताल के डॉक्टरों को पूरी तरह से क्लीनचिट नहीं दी है। इस रिपोर्ट में कूपर अस्पताल की रिपोर्ट को विस्तार से देखने की जरूरत बताई गई है। सुशांत के पोस्टमार्टम को लेकर कूपर अस्पताल अभी भी सवालों के घेरे में है। एम्स की रिपोर्ट ये इशारा करती है कि कूपर अस्पताल द्वारा सुशांत मामले में लापरवाही बरती गई। इससे पहले कूपर अस्पताल के डॉक्टरों पर ऑटोप्सी को लेकर भी सवाल उठे थे। कूपर अस्पताल के डॉक्टरों ने सुशांत के गले पर मिले निशान के बारे में कुछ नहीं बताया था। सबसे हैरानी की बात है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुशांत की मौत के समय तक का जिक्र नहीं किया गया।

सुशांत के परिवार की ओर से सुशांत को जहर दिए जाने के आरोप लगाए गए थे। सुशांत के परिवार का आरोप है कि सुशांत की हत्या की गई है। इस मामले में रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाया गया कि उसने सुशांत को जहर दिया है। सुशांत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती को मुख्य आरोपी बनाया है। रिया फिलहाल एनसीबी की गिरफ्त में हैं। रिया को 7 सितंबर को एनसीबी ने गिरप्तार किया था। तभी से वह भायकला जेल में बंद हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *