मुंबईः बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत ने बांद्रा इलाके में स्थित अपने किराए के घर के बेडरूम में खुदकुशी कर ली. यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिरकार 34 साल के सफल अभिनेता को ऐसा कदम क्यों उठाना पड़ा?
रविवार के दिन सुशांत की दिन की शुरुआत सुबह साढ़े 6 बजे हुई. उठने के बाद सुशांत अपने कमरे में ही थे. सुबह 9:30 बजे सुशांत ने अनार का जूस लिया और अपने कमरे में खुद को बंद कर लिया. यह वह आखिरी समय था जब सुशांत को उनके रसोइए ने देखा था. सुबह 10:30 बजे कुक सुशांत से दोपहर के लंच के लिए क्या खाना है, यह पूछने के लिए गया तो सुशांत ने दरवाजा नहीं खोला .
कुक दोबारा 12 बजे के करीब सुशांत के पास लंच में क्या खाना है पूछने के लिए गया था, इस बार भी सुशांत दरवाजा नहीं खोलने पर काफी देर तक दरवाजे पीटने और सुशांत को फोन करने के बाद भी जब जवाब नहीं मिला तो कुक समेत दो अन्य व्यक्ति जिसमें एक सर्वेंट हैं, वे घबरा गए.
एक सर्वेंट ने सवा 12 बजे सुशांत की बहन को फोन किया और पूरी बात बताई. सुशांत की बहन गोरेगांव में रहती हैं. इस जानकारी के बाद वह करीब 40 मिनट में बांद्रा पहुंच गईं. उन्होंने भी सुशांत को काफी आवाज लगाई, फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद 1:15 बजे चाबी वाले को फोन किया गया और बुलाया गया. लॉक नहीं खुला तो चाबी वाले ने लॉक को तोड़ दिया और जब अंदर यह लोग दाखिल हुए तो सुशांत का शरीर एक हरे रंग के कुर्ते से लटक रहा था. इसके तुरंत बाद चाकू से कुर्ते के एक हिस्से को काटकर सुशांत को नीचे उतारा गया. डॉक्टर को फोन किया गया और पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी.
मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम ने बेडरूम में पंचनामा किया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हरे रंग के कुर्ते से फंदा लगाकर आत्महत्या की गई. सुशांत सिंह 5-6 महीने से मुंबई के एक बड़े मनोचिकित्सक से डिप्रेशन का इलाज करवा रहे थे. हालांकि ट्रीटमेंट का कोई भी कागज़ात घर में नहीं मिला, दवाई का कागज मिला है. डॉक्टर से पुलिस ने संपर्क किया है. सुशांत की बहन ने पुलिस को शुरुआत में बताया है कि उनके भाई को कोई तकलीफ नहीं थी और ना ही आर्थिक तंगी थी.
सुशांत सिंह राजपूत ने बीती रात 12 बजे के बाद उनके पुराने दोस्त और टीवी एक्टर महेश कृष्णा शेट्टी से बात की थी. महेश ‘पवित्र रिश्ता’ सीरियल में सुशांत के साथ काम कर चुके हैं. लेकिन सुशांत के इस आखिरी कॉल को महेश ने नहीं उठाया. मुंबई पुलिस महेश का बयान भी दर्ज करेगी.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By User 6 /
September 25, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...