मुंबई: ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे. उन्होंने कल मुंबई में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आज उनका मुंबई में अंतिम संस्कार किया जाएगा. जानकारी मिली है कि सुशांत का परिवार और उनके कुछ करीबी लोग पटना से मुंबई पहुंच रहे हैं. इससे पहले खबर थी कि उनका पार्थिव शरीर पटना लाया जाएगा. सुशांत के परिवार ने कहा है कि सुशांत के फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों ने भी मुंबई में ही अंतिम संस्कार करने का आग्रह किया है.
बीते 6 महीने से डिप्रेशन में थे सुशांत
सुशांत ने सुइसाइड क्यों किया है, इसको लेकर अभी तक जानकारी सामने नहीं आ पाई है. हालांकि पुलिस को सुशांत के दोस्तों ने बताया है कि वह बीते 6 महीने से डिप्रेशन में थे और दवाइयां टाइम से नहीं ले रहे थे. पुलिस को सुशांत के घर से डिप्रेशन के इलाज की फाइल मिली है. पुलिस ने यह पता करने के लिए कि क्या सुशांत सिंह राजपूत आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे थे, उनकी बैंक अकाउंट डीटेल मंगाई है.
सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म ‘एम एस धोनी’, ‘केदारनाथ’ और छिछोरे जैसी कई फिल्मों में बेहतरीन ऐक्टिंग की थी. सुशांत ने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की थी. उनका टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से दर्शकों के बीच काफी पॉप्युलर था और उन्होंने इसी सीरियल से घर-घर पहचान बनाई थी.
क्या हुआ था उस दिन?
जानकारी के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की टीम सुशांत के उस डॉक्टर से भी बात करेगी जो उनके डिप्रेशन इलाज कर कर रहे थे. सुशांत के घर में 2 कुक और 2 दोस्त उनके साथ रहते थे. उनके एक दोस्तों ने बताया कि सुशांत डिप्रेशन की वजह से दवाइयां ले रहे थे. वह लॉकडाउन में एक जर्नल भी लिख रहे थे. सुशांत सुबह 10 बजे कमरे से बाहर निकले थे. फिर जूस का ग्लास लेकर अंदर गए. उनके दोस्त ने बताया कि वह सुबह ठीक लग रहे थे, फिर कमरे में गए तो बाहर नहीं निकले. जब सुशांत का दरवाजा नहीं खुला तो उनके दोस्तों ने इसे तोड़ने की कोशिश की. सुशांत के मैनेजर ने चाबी वाले को बुलाया इसके बाद दरवाजा खोला जा सका. अंदर सुशांत की लाश फांसी के फंदे से लटक रही थी.
मुंबई पुलिस के प्रवक्ता का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की है. पुलिस को अभी तक कोई सूसाइड नोट नहीं मिला है. मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में कुछ भी संदेहजनक नहीं है. प्रथमदृष्टया फांसी लगाने का मामला है. पुलिस को सुशांत की बॉडी बेड पर पड़ी मिली. उनके बेडरूम में हरे रंग का कपड़ा पड़ा था जिसे पंखे से लटककर उन्होंने फांसी लगा ली.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...