Google Analytics Meta Pixel सिरोलॉजिकल सर्वे की रिपोर्ट: गांवों से ज्यादा शहर में कोरोना संक्रमण अधिक - Ekhabri.com

सिरोलॉजिकल सर्वे की रिपोर्ट: गांवों से ज्यादा शहर में कोरोना संक्रमण अधिक

सिरोलॉजिकल सर्वे की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि गांवों से ज्यादा शहर में कोरोना का संक्रमण अधिक है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक प्रोफेसर बलराम भार्गव ने बताया कि देश के ग्रामीण इलाकों की तुलना में शहरी इलाकों की झुग्गी बस्तियों और अन्य इलाकों में रहने वाले लोग अधिक संख्या में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए।

डॉ भार्गव ने दूसरे राष्ट्रीय सिरोलॉजिकल सर्वेक्षण रिपोर्ट को जारी करते हुए बताया कि देश के ग्रामीण इलाकों में 4.4 प्रतिशत व्यक्ति कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आए, जबकि शहर के झुग्गी इलाकों की 15.6 प्रतिशत आबादी और अन्य शहरी इलाकों में 8.2 प्रतिशत आबादी कोरोना वायरस से संक्रमित रही। उन्होंने बताया कि सिरोलॉजिकल सर्वेक्षण में आम आबादी के रक्त का नमूना लिया जाता है और उनमें आईजीजी एंटीबॉडी की जांच की जाती है। अगर किसी व्यक्ति में एंटीबॉडी पाई जाती है, तो इसका मतलब होता है कि वे पहले संक्रमित हो चुके हैं,। इसके बाद उनके शरीर में एंटीबॉडी विकसित हुई है। यह सर्वेक्षण यह पता लगाने के लिए किया जाता है कि देश की आबादी में कोरोना का संक्रमण किस हद तक फैला है। इसके संक्रमण से किस आयु वर्ग के व्यक्ति को अधिक खतरा है और किन इलाकों में कंटेनमेंट को सख्ती से लागू करने की जरूरत है।

आईसीएमआर ने इसी कोशिश के तहत पहला सिरो सर्वेक्षण 11 मई से चार जून के बीच देश के 21 राज्यों के 70 जिलों के 700 गांवों में किया गया। पहला सर्वेक्षण वयस्क लोगों के बीच किया गया, जिसमें पाया गया कि कोरोना संक्रमण 0.73 प्रतिशत आबादी में फैला है। दूसरा सिरो सर्वेक्षण 10 साल और उससे अधिक आयु वर्ग के लोगों के बीच किया गया। यह सर्वेक्षण 17 अगस्त से 22 सितंबर के बीच किया गया। यह सर्वेक्षण भी उन्हीं क्षेत्रों में किया गया,  जहां पहला सिरो सर्वेक्षण किया गया था। सर्वेक्षण के दौरान हर व्यक्ति का तीन से पांच मिलीलीटर रक्त का नमूना लिया जाता है और उनमें एंटीबॉडी की जांच की जाती है। सर्वेक्षण के दौरान हर व्यक्ति की सामाजिक और जनसांख्यिकी संबंधी जानकारी भी ली जाती है। दूसरे सर्वेक्षण के दौरान 29,082 व्यक्तियों के रक्त के नमूने लिये गये और पाया गया कि 10 साल और उससे अधिक उम्र के 6.6 प्रतिशत तथा 18 साल और उससे अधिक उम्र के 7.1 प्रतिशत व्यक्ति कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

Read Also  अन्नाद्रमुक ने NDA तोड़ा नाता

डॉ भार्गव ने कहा कि अगस्त तक 10 साल और उससे अधिक उम्र का हर 15वां व्यक्ति कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुका है। दिल्ली में पहले सिरो सर्वेक्षण के दौरान पाया गया कि यहां की 23.5 प्रतिशत आबादी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुकी है और दूसरे सर्वेक्षण के दौरान पाया गया कि संक्रमण की चपेट में 29.1 प्रतिशत आबादी आ चुकी है। पुड्डुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण बहुत तेजी से फैला। यहां पहले सिरो सर्वेक्षण के दौरान 4.9 प्रतिशत आबादी में एंटीबॉडी पायी गयी जबकि दूसरे सर्वेक्षण में 22.7 प्रतिशत आबादी में एंटीबॉडी पायी गयी। मुम्बई के झुग्गी बस्ती की 57.8 प्रतिशत और अन्य शहरी इलाकों की 17.4 प्रतिशत आबादी कोरोना वायरस संक्रमण के चपेट में आयी। अहमदाबाद में 17.6 प्रतिशत, चेन्नई में 21.5 प्रतिशत, इंदौर में 7.8 प्रतिशत आबादी में एंटीबॉडी पाई गई।

प्रोफेसर भार्गव ने कहा कि लॉकडाउन, कंटेनमेंट और लोगों द्वारा कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करने से कोरोना संक्रमण का प्रसार उतनी तेजी से नहीं हुआ है। देश के शहरी इलाकों की झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों को कोरोना संक्रमण की चपेट में आने का खतरा सर्वाधिक है। उन्होंने कहा कि लोगों को शारीरिक दूरी का पालन तथा फेस मास्क या फेस कवर का इस्तेमाल करना चाहिए और हाथाें की स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा खांसते या छींकते समय मुंह को बाजू से ढक लेना चाहिए। बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों तथा अन्य बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को आने वाले सभी त्याेहार के दौरान कोविड-19 अनुकूल व्यवहार का सख्ती से पालन करना चाहिए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम का परीक्षण, मोबाइल पर अलर्ट जारी

By Reporter 5 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...

छत्तीसगढ़ का मौसम अचानक बदला: तपती गर्मी के बीच बारिश और ओलों ने दी राहत, अलर्ट जारी

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...

ऑनलाइन बेटिंग की लत ने बिगाड़ा भविष्य…52 दिन बाद नागपुर में मिला लापता बी-फार्मा छात्र

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : बिलासपुर से सामने आई एक चौंकाने वाली घटना ने ऑनलाइन बेटिंग और डिजिटल गेमिंग की लत को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिहार के गया जिले का एक बी-फार्मा छात्र, जो सीवी रमन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 44 डिग्री के पार, बारिश से मिल सकती है राहत की उम्मीद

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: गर्मी ने इस समय अपना सबसे तीखा रूप दिखा दिया है। हालात ऐसे हैं कि सूरज की तपिश लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के...

छत्तीसगढ़ में बोर्ड रिजल्ट जारी, मेरिट सूची में नाम चमके, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं 

By User 6 / April 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ई-क्लिक के माध्यम से परीक्षा परिणाम घोषित किए। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा...

छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल: दो अफसरों के ट्रांसफर से बदला समीकरण

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...

LPG Cylinder Price में बड़ा बदलाव का संकेत, क्या फिर बढ़ेंगे दाम? बाजार में नई हलचल से उपभोक्ता चिंतित

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
LPG Cylinder Price: मिडिल ईस्ट में चल रहे लंबे संघर्ष ने पूरी दुनिया की तेल और गैस सप्लाई चेन को झटका दिया है। फरवरी में शुरू हुई यह जंग अब तक थमी नहीं है और किसी ठोस समाधान के आसार...

बीजापुर अस्पताल में चमत्कार जैसा इलाज…दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे नवजात को मिला नया जीवन

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...

छत्तीसगढ़ में 5वीं और 8वीं के रिजल्ट का बड़ा अपडेट, आज खत्म होगा लाखों छात्रों का इंतजार

By User 6 / April 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र और स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से दोनों कक्षाओं का परिणाम आज दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा।इसको...

एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़ा बदलाव, 1 मई से लागू होंगे नए नियम… अब बिना OTP नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर

By User 6 / April 29, 2026 / 0 Comments
LPG New Rule: 1 मई से एलपीजी गैस सिलेंडर से जुड़े नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इन नए नियमों का सीधा असर गैस बुकिंग और डिलीवरी प्रक्रिया पर पड़ेगा। अब उपभोक्ताओं को पहले से ज्यादा सख्त...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *