Google Analytics Meta Pixel अभिनेत्री रिया के घर से बरामद हुई थी डेढ़ किलो चरस, 10 से 20 साल की जेल संभव! - Ekhabri.com

अभिनेत्री रिया के घर से बरामद हुई थी डेढ़ किलो चरस, 10 से 20 साल की जेल संभव!

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्‍ध मौत की जांच में ड्रग्स कनेक्‍शन मिलने के बाद से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी)  की टीम सुशांत ​की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस बीच खबर आई है कि जांच के दौरान रिया के घर से एनसीबी की टीम को डेढ़ किलो चरस बरामद हुई थी। ऐसे में रिया और शोविक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में रिया और उनके भाई शोविक को 10 से 20 साल तक की जेल हो सकती है।

एनसीबी के एक जांच अधिकारी ने बताया कि  पूरे मामले में हमने अभी तक किसी को भी क्लीन चिट नहीं दी गई है। एनसीबी की टीम इस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है। इस मामले में जैसे-जैसे हमारे हाथ में सबूत लग रहे हैं वैसे-वैसे हम कार्रवाई कर रहे हैं। आगे भी हम कई बड़े फिल्मी सितारों को समन भेज सकते हैं। जांच अधिकारी ने कहा कि रिया और शोविक के ​वकील को शायद अभी तक पता ही नहीं कि रिया के घर से कितनी मात्रा में चरस जब्त की गई थी। रिया चक्रवर्ती के घर से एनसीबी की टीम को डेढ़ किलो चरस और बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है। इस लिहाज से हम कह सकते हैं कि रिया और शोविक को 10 से 20 साल तक सजा ​मिल सकती है।

जांच अधिकारी ने बताया कि सुशांत की मौत से जुड़े किसी भी केस में हम जांच नहीं कर रहे हैं और सुशांत की मौत से हमारा कोई लेना देना नहीं है। मौत से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। सुशांत की मौत का मामला सीबीआई का है। हमारा केस ड्रग कार्टेल का है। हम इस मामले में ड्रग्स नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक 19 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और सभी के पास से ड्रग्स बरामद की गई है।

Read Also  अनुराग कश्यप ने वाईआई टॉक्स में साझा किए सिनेमा के अनकहे किस्से 

उन्होंने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों के पास से ड्रग्स की रिकवरी की गई है और सभी पर एनडीपीएस एक्ट के ​तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में जिन भी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उन पर ड्रग्स की पेमेंट करने या आर्थिक मदद करने का आरोप है। उन्होंने कहा कि शोविक ने ड्रग्स का प्रिक्योरमेंट किया था कि ऐसे में उसके अपराध को छोटा नहीं माना जा सकता है। ये सभी छोटे-छोटे प्यादे हैं जो एक बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का हिस्सा हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *