Google Analytics Meta Pixel लैलूंगा में 3 करोड़ के एरियर भुगतान में धांधली - Ekhabri.com

लैलूंगा में 3 करोड़ के एरियर भुगतान में धांधली

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शिक्षक संवर्ग की बहु प्रतिक्षित मांग अनुरूप, शिक्षक, सहायक शिक्षक एव व्याख्याता एलबी के पुनरीक्षित एवं समयमान वेतनमान के बचे हुए वेतन की अंतर राशि के लिए जिला पंचायत रायगढ़ एव जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ के माध्यम से राशि जारी कर, आबंटन विकास खंड शिक्षाधिकारी को फरवरी एवं मार्च 2023 में उपलब्ध करा दिया गया था। साथ ही एरियर प्रदान करने के संबंध में गाइडलाइन भी जारी की गई थी, जिसके आधार पर एरियर का भुगतान होना था।

 

 

 

नियमानुसार एरियर राशि की गणना कार्यालय स्तर पर करते हुए, सेवा पुस्तिका स्थानीय निधि संपरीक्षा कार्यालय रायगढ़ से जांच उपरांत, एरियर का भुगतान करना था, परंतु विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय लैलूंगा में पदस्थ लिपिक टीकाराम नायक एवं मुरलीधर पटेल के द्वारा ,एरियर राशि की गणना कार्यालय स्तर पर नहीं की गई। शिक्षक संवर्ग को स्वयं गणना पत्रक जमा करने के मौखिक निर्देश दिए गए, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लैलूंगा को भी गुमराह किया गया, विकास खंड शिक्षा अधिकारी एन लकड़ा ने भी इस कार्य में पूर्ण सहयोग किया।

 

 

 

वास्तविक एरियर की पात्रता रखने वाले शिक्षक संवर्ग को हटाकर, अपात्र शिक्षकों को 3 लाख से लेकर 15 लाख तक एरियर राशि जारी कर दी। साथ ही विकास खंड लैलूंगा के विभिन्न हायर सेकेंडरी आहरण संवितरण अधिकारियों से भी एरियर राशि का मांग पत्र प्राप्त किए बिना ही अपने चहेतों से प्राप्त एरियर गणना पत्रक के आधार पर प्राचार्य को राशि भुगतान हेतु जारी करवा दी गई। शासन से स्पष्ट आदेश होने के बाद भी प्रतिबंधित, वेंटेज काल्पनिक राशि का एरियर भी वास्तविक में प्रदान कर दिया गया, बदले में 20 से 40 प्रतिशत की रकम वसूली होने की दबी जबान से शिक्षक चर्चा भी कर रहे हैं ।

Read Also  परिस्थितियों से अधिक परिचित होने के कारण न्यूजीलैंड का भारत पर पलड़ा भारी : ब्रेट ली

 

 

 

राशि प्रदान करने के बाद पर्यंत सेवा पुस्तिका में एरियर के भुगतान की प्रविष्टि नहीं की गई है। बहुत से शिक्षकों को महंगाई भत्ता का भी अंतर राशि प्रदान कर दिया गया है जो की प्रतिबंधित था। वास्तविक एरियर की पात्रता रखने वाले शिक्षक आज पर्यंत विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय लैलूंगा के चक्कर काट रहे हैं, परंतु उन्हें एरियर देने वाला कोई नहीं है। शिक्षकों की माने तो ये दोनों लिपिक का व्यवहार शिक्षकों से बहुत ही खराब है। स्थापना शाखा लिपिक जहां सेवा पुस्तिका में प्रविष्टि हेतु सह अन्य कार्यों हेतु भारी मात्रा में अवैध वसूली करता है। ऐसे ही लेखा शाखा लिपिक सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को विभिन्न राशि प्रदान करने, पेंशन भुगतान करने में भी व्यापक पैमाने पर वसूली की शिकायत प्राप्त होते रहती हैं। एन लकड़ा विकास खंड शिक्षा अधिकारी लैलूंगा का इन दोनों लिपिकों पर वरद हस्त है, तभी व्यापक पैमाने पर शिकायतों के बाद भी इन लिपिकों पर कोई कार्यवाही नहीं होती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर लोकभवन में विधि-विधान से हुई पूजा

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोकभवन में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।   राज्यपाल ने पूजा-अर्चना...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *