Google Analytics Meta Pixel कोंडागांव में कुश्ती एकेडमी, सुकमा में अगले वर्ष से कृषि महाविद्यालय - Ekhabri.com

कोंडागांव में कुश्ती एकेडमी, सुकमा में अगले वर्ष से कृषि महाविद्यालय

बस्तर संभाग के युवाओं से भेंट मुलाकात में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
ने युवाओं को दी अनेक सौगात,
नारायणपुर में सेन्ट्रल लाइब्रेरी  तथा आउटडोर स्टेडियम, जगदलपुर के दंतेश्वरी गर्ल्स कालेज में बनेगा हास्टल, चारामा में पीजी कालेज

रायपुर-बस्तर संभाग के युवाओं के साथ भेंट मुलाकात करने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज जगदलपुर के शासकीय काकतीय पीजी कालेज मैदान धरमपुरा पहुंचे। मुख्यमंत्री बघेल ने युवाओं से चर्चा की, उनकी आकांक्षाएं जानीं और उनके हित में अनेक घोषणाएं मौके पर ही की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कोंडागांव में कुश्ती एकेडमी के साथ ही अनेक घोषणाएं भी की। सुकमा में अगले वर्ष से कृषि महाविद्यालय आरंभ होगा। साथ ही सुकमा के शासकीय महाविद्यालय में अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए भी उन्होंने 4 करोड़ रुपए की घोषणा की। भेंट मुलाकात के दौरान नारायणपुर के युवाओं ने आउटडोर स्टेडियम तथा सेंट्रल लाइब्रेरी की माँग की, इसे भी पूरा किया गया। नारायणपुर में पीएमटी गर्ल्स कालेज में सीटों की संख्या 50 से बढ़ाकर 100 किये जाने की घोषणा भी की गई। छात्राओं की सुविधा के लिए जगदलपुर दंतेश्वरी गर्ल्स कालेज में हास्टल को भी स्वीकृति दी गई। बीजापुर जिले के भोपालपट्टनम कालेज में भवन, हास्टल और बाउंड्रीवाल निर्माण की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की। कांकेर के चारामा में डीसीए और पीजीडीसीए की माँग आ रही थी। साथ ही उन्होंने चारामा में पीजी कालेज खोलने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले साल से यह कोर्स आरंभ हो जाएंगे।नारायणपुर से वनीता नेताम ने मेरे सपनों का छत्तीसगढ़ पर अपनी बात रखी और इसमें राज्य सरकार की उपलब्धियों को सराहा। मुख्यमंत्री ने इसकी खूब प्रशंसा की। अन्य युवाओं ने भी गढ़बो छत्तीसगढ़ की अपनी कल्पना मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। क्राइस्ट कालेज की छात्रा कुमारी भूमिका ने बादल एकेडमी के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस एकेडमी के माध्यम से बस्तर की कला संस्कृति को सहेजने में बड़ी मदद मिल रही है।
इस मौके पर लोकसभा सांसद श्री दीपक बैज, संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, विधायक श्री चंदन कश्यप, महापौर जगदलपुर श्रीमती सफीरा साहू, छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष श्री मिथलेश स्वर्णकार, इन्द्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री राजीव शर्मा भी मुख्य मंच में उपस्थित रहे।

Read Also  सड़ रही कास्टागार में रखी इमारती लकड़ी

युवा हितों में लिए गये बड़े फैसलों की भी दी जानकारी- मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवा हितों में लिये गये बड़े फैसलों की जानकारी भी युवाओं को दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म आदि के आरोपियों को शासकीय नौकरी से प्रतिबंधित किया जाएगा। शासकीय महाविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को घर से महाविद्यालय तक आने बस की सुविधा निःशुल्क दी जाएगी। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लंबी कूद, 100 मीटर दौड़ एवं कुश्ती के खेल में 18 से 40 वर्ष के आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया जाएगा। यह प्रावधान इसी वर्ष से लागू किये जायेंगे। दूरस्थ क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं परीक्षाओं की तैयारी आनलाइन विकासखंड मुख्यालयों में हो सकेगी।

नेशनल चैंपियन रीना ने किया आग्रह, मुख्यमंत्री ने स्वीकारा, कोंडागांव में स्थापित होगी कुश्ती एकेडमी- भेंट मुलाकात के दौरान कोंडागांव की युवती रीना राजपूत ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती खिलाड़ी हैं। 10 नेशनल और 35 स्टेट लेवल कांपिटिशन में हिस्सा लिया है। अब मैं यहां कुश्ती के टैलेंटेड लोगों को तैयार कर रही हूँ। जिस तरह यहां स्पोर्ट्स एकेडमी की घोषणा आपने की। उसी तरह से कुश्ती एकेडमी भी बन जाए तो कुश्ती के लिए अच्छा माहौल बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल अधोसंरचना को बेहतर बनाने एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना शासन की प्राथमिकता है। हम यहां कुश्ती एकेडमी बनाएंगे। शहीद महेंद्र कर्मा शासकीय विश्वविद्यालय जगदलपुर की छात्रा कु घृतिका निषाद ने कहा कि हमारे जिले में आर्चरी, क्रीड़ा परिसर, इंडोर स्टेडियम, प्रियदर्शिनी स्टेडियम आदि बनाया गया है। इससे खेलों के लिए बहुत बढ़िया माहौल बना है।
भाजियों को मिड डे मील में शामिल करें – उत्तर बस्तर कांकेर से कुमारी श्रेया वर्मा एमबीबीएस की छात्रा हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ भाजियों के लिए मशहूर है। यहां इतनी तरह की भाजियां हैं और सबमें बहुत से विटामिन हैं। इन्हें मिड डे मील में शामिल किया जाए तो बच्चों के पोषण में बहुत वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपका सुझाव बहुत अच्छा है। इस संबंध में हम लोग काम कर रहे हैं। भाजियों के पौष्टिक गुणों के संबंध में वन विभाग के औषधि पादप बोर्ड द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया था। मैं बस्तर संभाग में भेंट मुलाकात में गया और हर जगह अलग किस्म की स्वादिष्ट भाजियां खाईं जो बहुत शानदार अनुभव रहा। अभी लोग मिड डे मील में मिलेट्स को जोड़ रहे हैं। इसकी शुरुआत कांकेर से की गई है और शीघ्र ही इसे विस्तारित किया जाएगा।

Read Also  मुख्यमंत्री 24 मई को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

जल्द होगी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की भर्ती- भेंट मुलाकात के दौरान कृषि महाविद्यालय जगदलपुर के छात्र निखिल तिवारी ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पदों पर भर्ती का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसकी स्वीकृति वित्त विभाग से हो चुकी है। जल्द ही नियुक्ति प्रक्रिया आरंभ होगी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि लगभग 41 हजार पदों पर भर्ती हो चुकी है और प्रक्रिया चल रही है। कोण्डागांव की प्रियंका सोरी ने बताया कि वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है और एनएसएस की कैडेट भी हैं। ऐसे में कृपया एनएसएस के छात्र-छात्राओं को भर्ती परीक्षाओं में बोनस अंक प्रदान करने की कृपा करें। प्रियंका ने कहा कि हम आपकी योजनाओं को एनएसएस द्वारा गांव स्तर तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। हमारे जिले में अब कॉलेज की संख्या 3 से बढ़कर 8 हो गई है। इसके लिए हम आपका धन्यवाद देते हैं। एमएससी बॉटनी और फिज़िक्स हमारे कालेज में नही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्हें शीघ्र ही संचालित किया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास हेतु TRI-सरकार साझेदारी मजबूत

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 5 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) और राज्य सरकार के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत हुई है। यह पहल राज्य में सामुदायिक नेतृत्व आधारित विकास मॉडल को मजबूत...

मानपुर मानपुर जिले में फिर से बाघ का आतंक, खेते जाने से डर रहे ग्रामीण

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *