Google Analytics Meta Pixel सहकारी क्षेत्र के लिए नाबार्ड की भूमिका संरक्षक की तरह: बैजनाथ चन्द्राकर - Ekhabri.com

सहकारी क्षेत्र के लिए नाबार्ड की भूमिका संरक्षक की तरह: बैजनाथ चन्द्राकर

कृषि में ’स्केल आफ फाइनेंसिंग’ बढ़ाये जाने की आवश्यकता -नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक डॉ ज्ञानेंद्र मणि 

नाबार्ड ने मनाया स्थापना दिवस 

रायपुर- नवा रायपुर स्थित राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड ) में आज 42 वां स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि अपेक्स बैंक के अध्यक्ष  बैजनाथ चन्द्राकर ने कहा कि कोआपरेटिव्ह बैंकों तथा सहकारी सोसाइटी के लिए नाबार्ड की भूमिका संरक्षक की तरह होती है। उन्होंने अवगत कराया गया कि नवा रायपुर में अपेक्स बैंक द्वारा अत्याधुनिक नवीन ट्रेनिंग सेंटर खोली जाएगी। चन्द्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के द्वारा भेंट मुलाकात के दौरान की गई घोषणा के अनुरूप सहकारी बैंकों की अधिक से अधिक शाखाएं खोलने हेतु  नाबार्ड तथा आरबीआई स्तर पर समुचित पहल किये जाने पर जोर दिया गया हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की पहल पर सहकारी क्षेत्र में अमूल परिवर्तन हुआ है। 725 नवीन सोसाइटीज़ का गठन करते हुए कुल राशि 185 करोड़ गोदाम सह-कार्यालय निर्माण के लिए राशि स्वीकृत किया गया है। प्रदेश के 2058 सोसाइटियों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, गोधन न्याय योजना, कृषि आदान सामग्री का वितरण आदि कार्य किया जा रहा है। इससे छत्तीसगढ़ में सोसाइटीज़ आर्थिक रूप से सुदृढ़ हुई है। नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक डॉ ज्ञानेंद्र मणि ने सहकारी बैंकों की सतत मॉनिटरिंग करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि सहकारिता की मजबूती के लिए हमें और अधिक कार्य करना है। कृषि में ’स्केल आफ फाइनेंसिंग’ बढ़ाये जाने की आवश्यकता है। सोसाइटियों में बिजनेश पोटेंशियल बहुत है। पैक्स के कार्य व्यवसाय को बढ़ाने के लिए कृषि तथा गैर कृषि क्षेत्र में बड़ी सम्भावनाएं है। गुजरात तथा सूरत में कई पैक्स द्वारा मल्टी एक्टिविटी बिजनेस किया जा रहा, जिसे अपनाया जा सकता है।  इस अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के अध्यक्ष पंकज शर्मा द्वारा समितियो में माइक्रो एटीएम तथा नवीन टेक्नोलॉजी के विस्तारीकरण पर जोर दिया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...

मुंबई में BOCW का राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा पर मंथन

By User 6 / September 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल डेका ने दिया सफलता का मंत्र

By User 6 / September 12, 2026 / 0 Comments
डिजिटल एडिक्शन आज किसी भी अन्य एडिक्शन से अधिक खतरनाक हो गया है। विद्यार्थियों को तकनीक का सदुपयोग करते हुए इसके दुष्प्रभावों से बचना चाहिए। यह बात राज्यपाल रमेन डेका ने आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *